फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में दस प्रतिशत है बुजुर्ग लोगों की जनसंख्या

Sat, 11 Jan 2014 08:57 AM IST
अमर उजाला मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
सीनियर सिटीजन एसोसिएशन द्वारा फेज-6 स्थित शिवालिक स्कूल में वीरवार को एक सेमिनार कराया गया। सेमिनार की थीम बुुजुर्गों की बढ़ रही संख्या के कारण समाज पर पड़ने वाले आर्थिक और सामाजिक प्रभाव थी।
विज्ञापन


एसोसिएशन के प्रधान एचएस मंड की देखरेख में कराए गए सेमिनार में सेंटर फॉर रिसर्च इन रूरल एंड इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट चंडीगढ़ के डायरेक्टर जनरल डॉ. सुच्चा सिंह गिल मुख्य मेहमान थे। सेमिनार पीएच वैष्णव को सर्मिपत किया गया था।

सेमिनार में डा. गिल ने कहा कि बुजुर्गों की बढ़ रही तादाद के कारण उनकी देखभाल हमारे लिए चुनौती का विषय बनती जा रही है। छोटे परिवार होने के कारण यह समस्या बढ़ती जा रही है। उन्होंने बताया कि मुख्य तौर पर बुजुर्गों को तीन श्रेणियों में बंाटा जा सकता है।
विज्ञापन


पहली श्रेणी 60 से 70 साल, दूसरी 70 से 80 और तीसरी 80 साल से ज्यादा आयु के बुजुर्गों को माना जा सकता है। इसमें से पहले श्रेणी के बुजुर्ग आत्मनिर्भर होते हैं। दूसरी श्रेणी को फिजिकल तौर पर सहायता की जरूरत महसूस होने लगती है।

तीसरी श्रेणी के बुजुर्गो को आम तौर पर परिवार अपने पर बोझ ही समझने लगते हैं। क्योंकि इस वर्ग का बुुजुर्ग ज्यादा करोनिक बीमारियों का शिकार हो जाते हैं। इस कारण परिवार की आर्थिक स्थित पर भी असर पड़ता है।
उन्होंने कहा कि इस समय पंजाब में 10 प्रतिशत बुजुर्गो की आबादी है।

साल 2011 की जनसंख्या गिनती के मुताबिक पंजाब में एक हजार लड़कों के पीछे 903 लड़कियां हैं। जबकि 60 से 80 साल की उम्र के बीच में एक हजार पुरुषों के पीछे 1077 महिलाएं हैं। जबकि 80 साल की उम्र के बुजुर्गों में एक हजार पुरुषों के पीछे 1200 बुजुर्ग महिलाएं हैं।

ज्यादा बुजुर्ग महिलाएं घरेलू कामकाज करती हैं। इसलिए उनकी देखभाल की काफी जरूरत है। बुजुर्गों को पंजाब सरकार द्वारा बनाए गए माता-पिता और सीनियर सिटीजन के पालन पोषण और भलाई एक्ट प्रति जागरूक होने की भी जरूरत है। मंड ने इस मौके एसोसिएशन द्वारा करवाए जाते कार्यों के बारे में बताया। चेयरमैन डॉ. एएस खेहरा ने सेमिनार में शामिल हुई शख्सीयतों का धन्यवाद किया।
विज्ञापन


इस मौके पर जिला कानून अथॉरिटी के सचिव कम सीजेएम तरनतारन सिंह, जीएस छीना, जेएस ठुकराल, हरनाम सिंह, जरनैल सिंह और प्रिंसिपल एस चौधरी भी मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें