फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी राहतः पंजाब में बारिश से पांच डिग्री गिरा तापमान, अमृतसर में सबसे अधिक बरसात, जानें बाकी जिलों का हाल

Mon, 18 Sep 2023 10:15 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

मुख्य खेतीबाड़ी अधिकारी डॉ. गुरनाम सिंह ने बताया कि बीते दो दिन से पंजाब के कई जिलों में हो रही बारिश से किसान काफी सहम गए हैं। हालांकि चिंता की बात नहीं है, क्योंकि यह बारिश धान की फसलों के लिए फायदेमंद है। बारिश से दिन व रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
Punjab Weather News: - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में शनिवार रात व रविवार को हुई झमाझम बारिश से तापमान में 4.9 डिग्री की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। इससे उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिली। सबसे अधिक 34.2 डिग्री सेल्सियस तापमान अमृतसर का रहा। यह सामान्य से 3.1 डिग्री कम रहा।

विज्ञापन


मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले छह दिन 18 से 23 सितंबर तक पंजाब में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इससे साफ है कि फिलहाल तापमान में ज्यादा वृद्धि नहीं होगी। रविवार को पंजाब के कई जिलों में बारिश हुई। अमृतसर में सबसे अधिक 31.0 एमएम बारिश दर्ज की गई। वहीं पटियाला में 19.0 एमएम, लुधियाना में 12.0, बरनाला में 0.5, गुरदासपुर में 7.5, मोहाली में 18.5, रोपड़ में 10.0, एसबीएस नगर में 3.0, होशियारपुर में 0.5 एमएम बारिश हुई।

मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को पंजाब में 2.0 एमएम की बारिश दर्ज की गई। यह सामान्य के मुकाबले 55 फीसदी अधिक रही। बारिश के कारण लुधियाना का तापमान 26.7, पटियाला का 30.0, बठिंडा का 32.2, गुरदासपुर का 33.0, एसबीएस नगर का 26.5, फिरोजपुर का 27.9 व रोपड़ का 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। यह सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक रहा। सबसे कम 24 डिग्री सेल्सियस तापमान बरनाला का रहा।

चिंता न करें, बारिश से धान की बढ़ेगी पैदावार: मुख्य खेतीबाड़ी अधिकारी

मुख्य खेतीबाड़ी अधिकारी डॉ. गुरनाम सिंह ने बताया कि बीते दो दिन से पंजाब के कई जिलों में हो रही बारिश से किसान काफी सहम गए हैं। हालांकि चिंता की बात नहीं है, क्योंकि यह बारिश धान की फसलों के लिए फायदेमंद है। बारिश से दिन व रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। कम तापमान में धान धीरे-धीरे पकता है, जिससे इसकी लंबाई व वजन में काफी बढ़ोतरी होती है। इस बारिश से किसानों को खेतों में पत्ता लपेट व गोभ की सुंडी से भी छुटकारा मिल गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें