फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेरर फंडिंग: गिरफ्तार नर्स की जानकारी जुटा रही है टीमें, युवक के परिजनों ने जताई ये आशंका

Wed, 13 Nov 2019 01:09 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना/होशियारपुर (पंजाब)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

टेरर फंडिंग के मामले में स्टेट ऑपरेशन सेल की ओर से गिरफ्तार की गई निजी अस्पताल की नर्स सुरिंदर कौर के बारे में पुलिस की टीमें लगातार जानकारी जुटाने में जुटी है। पुलिस उन लोगों पर भी नजर रखे हुए है, जो सुरिंदर कौर के संपर्क में थे।

विज्ञापन


बताया जा रहा कि जिल पीजी में नर्स सुरिंदर कौर रहती थी। सूत्रों के मुताबिक स्टेट सेल की टीम ने पुलिस रिमांड में पूछताछ के दौरान तीन संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। तीनों को हिरासत में कहां से लिया है, इस बात की पुष्टि भी किसी ने नहीं की है। 

पुलिस रिमांड के दौरान सुरिंदर कौर ने कई खुलासे किए हैं। वह होशियारपुर के दुबई में रह चुके ड्राइवर लखवीर सिंह से सोशल मीडिया के जरिये संपर्क में आई थी। सोशल मीडिया से हुई मुलाकात के बाद दोनों में क्या प्लानिंग बनी है, इसकी जानकारी टीम जुटाने में लगी है। चंडीगढ़ से आपरेट हो रहे स्टेट ऑपरेशन सेल के सदस्य इस संबंधी जिला पुलिस को भी कुछ नहीं बता रहे हैं और किसी भी तरह की जानकारी लोकल पुलिस से साझा नहीं की जा रही है। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि स्टेट ऑपरेशन सेल ने दो आतंकी गिरफ्तार किए थे। इनमें लखवीर होशियारपुर का रहने वाला है और दुबई में बतौर ड्राइवर काम कर चुका है। फिलहाल वह गुरदासपुर में रह रहा था। महिला फरीदकोट की रहने वाली है और लुधियाना में नर्स के तौर पर काम कर रही थी। 

पुलिस अफसरों का कहना है कि दोनों सोशल मीडिया के जरिये दोस्त बने थे और फेसबुक फ्रेंड थे। पंजाब पुलिस की साइबर क्राइम सेल की टीम इन दोनों पर काफी दिनों से नजर रख रही थी। प्रदेश में पहले भी असलाह और आतंकी पकड़े जा चुके हैं और रेफरेंडम 2020 के कारण भी पूरे प्रदेश में अलर्ट है।

टेरर फंडिग में पकड़े युवक के परिजनों को साजिश की आशंका
दुबई जाने के लिए प्लाइट पकड़ने से पहले आतंकवादी फंडिंग के आरोप में मोहाली हवाई अड्डे से पंजाब स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल की ओर से काबू किए गए गांव डडियाणा कलां जिला होशियारपुर के लखवीर सिंह (26) के पिता हरजिंदर सिंह, माता चरनजीत कौर और पूरा परिवार गहरे सदमे है। परिवार ने लखवीर सिंह के पकड़े जाने के पीछे किसी साजिश की आशंका जता है। 

लखवीर सिंह को मोहाली हवाई अड्डे से 5 नवंबर को उस समय काबू किया था जब वो दुबई वापस जा रहा था। उसका पुलिस ने 11 नवंबर तक रिमांड लिया था। अब दो दिन का रिमांड बढ़ गया है। लखवीर सिंह के पिता हरजिंदर सिंह ने बताया कि उनका लड़का दुबई में काम करता था और 15 दिन की छुट्टी आया था। 5 नवंबर को दोबारा दुबई जाने के लिए रवाना हुआ था। उन्होंने बताया कि लखवीर सिंह बहुत ही शांत स्वभाव का है। वह घर से बाहर जाने के लिए भी उनसे पूछता था। 
विज्ञापन

उन्होंने आतंकवादियों से उसके संबंधों को सिरे से नकारते कहा कि जरूर पुलिस से कोई गलती हुई है, क्यों कि लखवीर सिंह किसी के साथ ऊंचा तक भी नहीं बोलता था। उन्होंने अंदेशा जताया कि उसे किसी साजिश का शिकार बनाया जा रहा है। लखवीर सिंह के खिलाफ कभी भी कहीं शिकायत भी दर्ज नहीं है तो फिर ऐसे बड़े इल्जाम में पकड़े जाने पीछे कोई साजिश नजर आ रही है। 

गांव के सरपंच संदीप सिंह तथा अन्य गांव निवासियों ने लखवीर सिंह के अच्छे चाल चलन की हामी भरते कहा कि वो बिल्कुल निर्दोष है। उन्होंने कहा कि गांव में लखवीर सिंह को मिलनसार स्वभाव के नौजवान के तौर पर जाना जाता है। उन्होंने उसकी गिरफ्तारी पीछे किसी साजिश की शंका जाहिर की। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें