फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैप्टन बोले-तरनतारन में बोतल में बम बनाने की कोशिश में हुआ धमाका, NIA भी जांच में जुटी

Sat, 07 Sep 2019 12:37 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बटाला/तरनतारन (पंजाब)
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने तरनतारन के गांव पंडोरी गोला में बुधवार रात हुए ब्लास्ट मामले में अहम खुलासा किया है। उन्होंने बटाला में बताया कि प्राथमिक रिपोर्टों के मुताबिक तीन युवक खेत में गड्ढा खोदकर कुछ रसायनों को मिलाकर बोतल में बम बनाने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान हुए धमाके में दो युवकों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियां इस धमाके के साथ जुड़े हर पहलू की जांच कर रही हैं। वहीं पुलिस ने इस मामले में आसपास के गांवों से नौ युवकों को हिरासत में लिया है। एनआईए, एफएसएल और पुलिस की अन्य टीमें घटना का सुराग ढूंढने में लगी हैं। मामले की गंभीरता देखते हुए पंजाब पुलिस के डीजीपी, आईजी बॉर्डर रेंज सुरिंदरपाल सिंह परमार और एसएसपी ध्रुव दहिया पल-पल की रिपोर्ट ले रहे हैं। 

उधर, धमाके से मारे गए युवकों हरप्रीत सिंह और विक्रम सिंह का शुक्रवार को विशेष बोर्ड की अगुवाई में पोस्टमार्टम करवाया गया। इनका अंतिम संस्कार शनिवार को होगा। धमाके में घायल गुरजंट सिंह की आंखों की रोशनी चली गई है। उसकी आंखों का आपरेशन किया जाएगा। वहीं आईजी सुरिंदरपाल सिंह परमार ने कहा कि वह अभी केस की जांच रहे है। यह हादसा कैसे हुआ पता लगाया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें