पहले अंबाला एयरबेस के पास भारी मात्रा में आरडीएक्स बरामद होना, फिर गुरदासपुर में आतंकी हमला और अब पठानकोट में एयरबेस पर हमला- इससे साफ है कि पाकिस्तान के निशाने पर पंजाब व हरियाणा के सैन्य ठिकाने हैं। खुफिया एजेंसियों को भी इसका अंदेशा है। इसे देखते हुए पंजाब व हरियाणा में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।
सूत्रों के मुताबिक सेना की वेस्टर्न कमांड सबसे ज्यादा चुस्त-दुरुस्त है। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई इसकी जानकारी जुटाने के लिए हमेशा अलर्ट रहती है। यही वजह है कि पूर्व में विभिन्न स्थानों पर पकड़े गए आईएसआई एजेंटों के पास से वेस्टर्न कमांड और अंबाला स्थित स्ट्राइक कोर (कोर टू) के बारे में जानकारी मिली है।
कुछ साल पहले अंबाला में पुलिस ने एक आईएसआई एजेंट को पकड़ा था। इसकी जींस की सिलाई उधेड़ने पर उसमें उर्दू में लिखा हुआ मिला था। बाद में पुलिस ने इसकी जांच की थी।
खुफिया सूत्रों के मुताबिक सैन्य क्षेत्रों में स्थानीय पुलिस की लापरवाही से इस तरह के हमले संभव होते हैं। पंजाब के मालेरकोटला में इंब्राइडरी का काम अधिक होता है। यहां पर सेना के फ्लैग और मेजपोश जैसे अन्य कपड़े इंब्राइडरी के लिए जाते हैं।
मुस्लिम आबादी होने के कारण यदि यहां कोई आतंकी मेल जोल बढ़ना चाहे तो उसे दिक्कत नहीं होगी। आतंकियों के लिए यह जानकारी ही काफी अहम होती है कि कौन सी यूनिट कब, कहां मूव कर रही है।