फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर की 8 हस्तियां 30 को सम्मानित होंगी यहां

Fri, 29 Nov 2013 01:54 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अपनी प्रतिभा और लगन से शहर का नाम रोशन करने वाली हस्तियों को अगले महीने स्वामी विवेकानंद अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस-2013 से सम्मानित किया जा रहा है।
विज्ञापन


यह समारोह 28 दिसंबर को बाल भवन, सेक्टर-23 में करवाया जाएगा। इसमें शहर की प्रतिभाओं को स्टेट अवार्ड से सम्मानित कर उन्हें समाज के सामने लाने का प्रयास किया जा रहा है।

समारोह में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के जनरल मैनेजर केके तनेजा और इंडियन बैंक के जोनल मैनेजर आजाद सिंह बतौर मुख्यातिथि शामिल होंगे।

यह समारोह प्रणया मीडिया संस्था करवा रही है। समारोह के प्रोजेक्ट हेड संजीव राणा ने बताया कि कार्यक्रम में पंजाब के 12 और चंडीगढ़ के 8 लोगों को इस पुरस्कार के लिए चुना जाएगा। इसके लिए एक ज्यूरी भी बनाई गई है, जो इन लोगों का चयन करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राणा ने कहा कि इनमें समाज सेवा, कला-संस्कृति, शिक्षा और अन्य क्षेत्रों के लोगों को शामिल किया गया है। इससे पहले भी संस्था की ओर से जालंधर, लुधियाना, अमृतसर, होशियार और पटियाला जैसे शहरों में पुरस्कार समारोह करवाया जा चुका है। चंडीगढ़ में उनका यह दूसरा कार्यक्रम होगा।

(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेट करें, शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें