फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवादित बयान देने पर स्वामी रामदेव की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Mon, 18 Apr 2016 03:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक।
विज्ञापन
रामदेव - फोटो : getty
विज्ञापन
सद्भावना सम्मेलन में विवादित बयान देने के मामले में स्वामी रामदेव की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। हैदराबाद में केस दर्ज होने के बाद अब रोहतक पुलिस ने उनके खिलाफ शिकायत करने वालों और कार्यक्रम के गवाहों को नोटिस भेजे हैं, ताकि जांच में शामिल होने के लिए सभी के बयान दर्ज किए जा सकें।
विज्ञापन


पुलिस 30 अप्रैल को रोहतक कोर्ट में इसी के आधार पर अपना पक्ष रखेगी। बता दें कि कोर्ट ने पुलिस को मामले में 30 अप्रैल तक अपना पक्ष रखने का समय दिया है। एसपी शशांक आनंद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में शामिल होने के लिए कुछ लोगों को बुलाया गया है।

बता दें कि रोहतक में हुए सद्भावना सम्मलेन में 3 अप्रैल को स्वामी रामदेव ने भारत माता की जय बोलने के मामले में विवादित बयान दिया था। इसके बाद पूर्व मंत्री सुभाष बतरा ने स्वामी रामदेव के खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज करने के लिए एसपी ऑफिस में शिकायत की थी। पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया तो उन्होंने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। इस मामले में कोर्ट ने एसपी से पूछा है कि बताइए रामदेव पर केस क्यों नहीं दर्ज किया गया? कोर्ट ने एसपी को जांच के लिए 30 अप्रैल तक का वक्त दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें