डैम क्षेत्र में मिला गुब्बारा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
डीएसपी ने कहा कि पठानकोट के रंजीत सागर डैम क्षेत्र और जम्मू-कश्मीर सीमा के निकट पाकिस्तानी गुब्बारा मिला है। इसके बाद पुलिस और कमांडो ने पूरे क्षेत्र का चप्पा-चप्पा खंगालना शुरू कर दिया। पूरे इलाके को सील करके पुलिस की तरफ से सर्च ऑपरेशन चलाया गया है। पाकिस्तानी गुब्बारे के अलावा पुलिस को कोई और वस्तु नहीं मिली है, पुलिस की सर्च जारी है।
पाकिस्तान भी रच सकता है साजिश!
आशंका है कि पाकिस्तान भी बड़ी साजिश रच सकता है। इसकी वजह यह है कि हाल ही में शाहपुरकंडी बैराज बांध का काम पूरा हो गया है। ट्रायल के तौर पर झील के कैचमेंट एरिया में पानी भी भरा गया है। शाहपुरकंडी बैराज बांध रणजीत सागर बांध परियोजना की दूसरी इकाई है। अभी रावी नदी का कुछ पानी माधोपुर हेडवर्क्स से पाकिस्तान चला जाता है। मगर अब इस परियोजना के पूरा होने से पाकिस्तान को जाने वाले पानी पर रोक लगेगी। रावी नदी का ये अतिरिक्त पानी पंजाब और जम्मू को मिलेगा। परियोजना पर करीब 2,793 करोड़ रुपये की लागत आई है।