फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी: विश्व कैडेट कुश्ती में सुमित दलाल ने जीता कांस्य पदक, कजाकिस्तान के पहलवान को 8-0 के अंतर से हराया

Mon, 26 Jul 2021 09:58 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)

सार

हरियाणा के पहलवान सुमित दलाल ने विश्व कैडेट कुश्ती में कांस्य पदक जीता है। सुमित ने कजाकिस्तान के पहलवान को 8-0 से पटखनी दी। बता दें कि इसी पहलवान ने सब जूनियर प्रतियोगिता में सुमित को 6-0 के अंतर से हराया था। अब सुमित ने विश्व कैडेट कुश्ती के ट्रायल में हराकर अपना हिसाब चुकता कर लिया।  
विज्ञापन
विश्व कैडेट कुश्ती में कांस्य पदक विजेता सुमित दलाल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के बहादुरगढ़ के मांडोठी गांव के पहलवान सुमित दलाल ने विश्व कैडेट कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक हासिल किया है। सुमित दलाल ने ये पदक ग्रीको रोमन कुश्ती में जीता है। कांस्य पदक के लिए हुए मुकाबले में सुमित ने कजाकिस्तान के पहलवान को 8-0 के अंतर से हराकर पदक पर कब्जा किया।

विज्ञापन


सुमित दलाल के पदक जीतने पर उनके गांव और अखाड़े में खुशी का माहौल है। पहलवान सुमित हिंद केसरी सोनू पहलवान अखाड़े में अभ्यास करते हैं। विश्व कैडेट चैंपियनशिप में चयनित होने के लिए सुमित ने दिल्ली में नेशनल सब जूनियर कुश्ती चैंपियनशिप के गोल्ड और सिल्वर मेडल विजेता पहलवानों को हराकर टिकट हासिल किया था। 

नेशनल सब जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता में सुमित को कांस्य पदक हासिल कर रखा है। सब जूनियर प्रतियोगिता में जिस पहलवान ने सुमित को 6-0 के अंतर से हराया था, उसी पहलवान को सुमित ने विश्व कैडेट कुश्ती के ट्रायल में 8-0 के अंतर से हराया था। सुमित ग्रीको रोमन कुश्ती स्पर्धा के 60 किलो भार वर्ग के पहलवान है। इस युवा पहलवान ने ग्रीको रोमन कुश्ती के गुर अर्जुन अवॉर्डी पहलवान धर्मेंद्र से सीखे हैं। 
विज्ञापन


बधाइयों का तांता 
सुमित को पदक जीतने पर हिंद केसरी सोनू पहलवान, कुश्ती कोच सुधीर, फिटनेस गुरु वीर डागर और साथी पहलवानों ने बधाई दी है। सुमित के कोच धर्मेंद्र पहलवान का कहना है स्वदेश लौटते ही सुमित का जोरदार स्वागत किया जाएगा। सुमित ने देश, प्रदेश और गांव का नाम रोशन किया है। 

सुमित ने अंडर-15 में नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक भी जीता था। अंडर-15 एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में भी सुमित ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए पदक हासिल कर देश का गौरव बढ़ाया हुआ है। कोच सेठी पहलवान, अनुराग पहलवान, विरेंद्र पहलवान, रामकिशन पहलवान, जीता पहलवान और कृष्ण छारा ने भी खुशी जताई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें