भले ही फेज-छह में बन रहे बाबा बंदा सिंह बहादुर आईएसबीटी का शुभारंभ तीन बार टल चुका है। इसी बीच डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल इस मामले में खुद आगे आए हैं। उन्होंने अपने ऑफिशियल फेसबुक पेज पर बस स्टैंड की करीब आठ फोटो अपलोड की है।
साथ ही लिखा है कि जल्दी ही बस स्टैंड लोगों को समर्पित कर दिया जाएगा। जो पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर के बीच के सफर को आसान करेगा। जानकारी के मुताबिक मौजूदा अकाली भाजपा सरकार ने 2009 में बाबा बंदा सिंह बहादुर आईएसबीटी बनाने का शुभारंभ किया था।
करोड़ों की लागत से बनने वाले इस बस स्टैंड की विशेषता यह है कि यह बस स्टैंड एयरपोर्ट की तर्ज पर बना है। उत्तरी भारत का यह एक इकलौता बस स्टैंड जो फुल ऐसी रहेगा। इसकी छत पर हेलीकॉप्टर उतरेगा।
2011 में बनकर तैयार होना था बस स्टैंड
सुखबीर सिंह बादल
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, शॉपिंग मॉल, सिनेमा जैसी सुविधाएं भी लोगों को मिलेंगी। यह बस स्टैंड 2011 बनकर तैयार होना था। लेकिन मैटेरियल न मिलने व विधानसभा चुनाव के चलते काम की रफ्तार धीमी पड़ गई थी।
पेमेंट को लेकर विवाद होने से काम अधर में लटक गया था। इसके बाद कंपनी को नोटिस तक जारी हुए। जिसके बाद काम ने फिर रफ्तार पकड़ी थी। वहीं, इसके बाद सरकार ने पहले सितंबर फिर 24 नवंबर को बस स्टैंड शुरू करने की योजना बनाई थी।
लेकिन मोदी की रैली के चलते काम अधर में लटक गया था। इसके बाद छह दिसंबर की तिथि तय की गई। लेकिन मोगा रैली व सर्बत खालसा के चलते उक्त तिथि भी कैंसिल कर दी गई थी। जिसके बाद अब अभी तक नई तारीख घोषित नहीं की गई है। ऐसे में सुखबीर बादल ने फेसबुक पर इस तरह लिखकर लोगों को बड़ी राहत की खबर दी है।