फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: जांघ पर लिखे सुसाइड नोट के बाद सास व ननद गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
खुदकुशी के लिए किया मजबूर
विज्ञापन

जालंधर। फिल्लौर के गड़ा इलाके में अमनदीप कौर (30) ने खुदकुशी कर ली। हालांकि उसके ससुराल वालों ने यह कहकर मामला उलझाने की कोशिश की कि अमनदीप को हार्ट अटैक आया हैए लेकिन अंतिम स्नान के समय अमनदीप की जांघ पर सुसाइड का जिक्र पैन के साथ किया हुआ था। ससुराल वालों ने पानी गिराकर उस सबूत को मिटाने की कोशिश की और जल्दबाजी में अंतिम संस्कार करने लगे तो पुलिस ने शव को उठा लिया। देहात पुलिस ने बख्शो (सास) व प्रवीण (ननद) को गिरफ्तार कर लिया है जबकि तीसरी महिला ऊषा को केस में नामजद कर लिया है।
महिलाएं जब मृतका को अंतिम स्नान करवा रही थी तो उसकी जांघ पर लिखा था- आज मुझे यदि कुछ हो जाता है तो ये लोग इसके जिम्मेवार होंगे। अमनदीप कौर की शादी 10 साल पहले गोलू के साथ हुई थी जो दो साल से दुबई में काम कर रहा है। उसके 2 लड़के और एक लड़की है। सोमवार अचानक अमनदीप कौर की मौत हो गई। ससुरालियों ने मायके वालों को बताया कि अमनदीप की हार्ट अटैक के कारण मौत हुई है। सब कुछ ससुरालियों के मुताबिक चल रहा था। अंतिम स्नान के समय रिश्तेदार मनप्रीत ने देखा कि अमनदीप की जांघ पर पैन से कुछ लिखा है। उसने ध्यान से पढ़ा तो लिखा था- मुझे कुछ होता है तो ये लोग जिम्मेदार होंगे। बस यही से मामले का खुलासा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ननद मनप्रीत के हाथ पैर जोड़ने लगी कि वह किसी से इस बारे में बात न करे। अमनदीप कौर की बहन चरणजीत कौर का कहना है कि मैं जब भी अपनी बहन अमनदीप से बात करती थी तो हर बार वो यही कहती थी कि उसकी तलाकशुदा ननद प्रवीण ने उसका जीना दुश्वार कर रखा है। ननद उस पर हाथ तक उठाने लगी है। एसएसपी अंकुर का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें