फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: संगरूर में अचानक 15 पशुओं की मौत, 35 की हालत नाजुक, जहरीला चारा खाने का अंदेशा

Wed, 29 Nov 2023 07:01 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर (लुधियाना)

सार

डिप्टी कमिश्नर जतिंदर जोरवाल ने कहा कि जैसे ही उन्हें घटना की सूचना मिली तो उन्होंने तुरंत टीमें राहत कार्यों में लगा दीं। इन पशुओं की मौत का कारण जानने के लिए सैंपल लिए गए हैं। पोस्टमार्टम के बाद ही असल कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
बीमार पशुओं का इलाज करती टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संगरूर के नजदीकी सोहियां बीड़ में बुधवार को अचानक लावारिस पशुओं की हालत बिगड़ने लगी। इसके चलते 15 पशुओं की मौत हो गई और 35 के करीब की हालत गंभीर है। वहीं अन्य का इलाज चल रहा। शक जताया जा रहा है कि इन जानवरों ने जहरीला चारा खा लिया। इस कारण इनकी हालत खराब हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए डिप्टी कमिश्नर मौके पर बीड़ में पहुंचे और मेडिकल टीमें राहत कार्यों में जुट गईं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बीड़ में बड़ी संख्या में लावारिस पशु रखे गए हैं, जहां रोजाना इन्हें हरा चारा बाहर से मंगवाने की व्यवस्था की गई है। बुधवार को बीड़ के कुछ सीमित क्षेत्र में पशु चारा खाने के बाद जमीन पर गिरने शुरू हो गए और उनके मुंह से खून बहने लगा। उसे देख वहां के प्रबंधकों ने जिला प्रशासन को इस बारे सूचित किया। 

जिला प्रशासन द्वारा वेटरनरी डॉक्टरों की टीम बीड़ में भेजी और राहत कार्य शुरू करवाया लेकिन तब तक 15 लावारिस पशुओं की मौत हो चुकी थी। टीम के मुताबिक इन पशुओं में से 35 की हालत अभी गंभीर बनी हुई है जबकि 30 के करीब पशुओं को ड्रिप लगाकर इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन


उभावाल स्थित गोधाम के अध्यक्ष नरेश गर्ग ने बताया कि उन्हें सुबह ही इस घटना के बारे में पता चला। उन्होंने बताया कि हरे चारे में कोई जहरीली चीज आने के कारण यह घटना हुई है। उन्होंने बताया कि इस बीड़ में बड़ी तादाद में लावारिस पशु और अन्य जानवर बड़ी संख्या में रहते हैं। मरने वाले पशुओं में गाय, बैल और बछड़े शामिल हैं। गोधाम के कर्मचारी राहत कार्यों में लगे हैं।

डिप्टी कमिश्नर जतिंदर जोरवाल ने कहा कि जैसे ही उन्हें घटना की सूचना मिली तो उन्होंने तुरंत टीमें राहत कार्यों में लगा दीं। इन पशुओं की मौत का कारण जानने के लिए सैंपल लिए गए हैं। पोस्टमार्टम के बाद ही असल कारणों का पता चल पाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें