फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पुलिस को मिलेंगी 40 बसें, टोहाना के अस्पताल के लिए 49 करोड़ मंजूर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने एचपीपीसी और एचपीडब्ल्यूपीसी की बैठक में 2500 करोड़ रुपये से अधिक कांट्रैक्ट व खरीद को मंजूदी दी
विज्ञापन

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में उच्चाधिकार प्राप्त क्रय समिति (एचपीपीसी) और हाई पावर वर्क्स परचेज कमेटी (एचपीडब्ल्यूपीसी) की बैठक में लगभग 2500 करोड़ रुपये से अधिक के काॅन्ट्रैक्ट और विभिन्न वस्तुओं की खरीद को मंजूरी दी गई। बैठक में फतेहाबाद के टोहाना में बन रहे 100 बिस्तरों के अस्पताल के निर्माण कार्यों के लिए 49 करोड़ रुपये के कांट्रैक्ट को मंजूरी दी गई। वहीं, पुलिस के लिए 40 बसों की खरीद को मंजूरी दी। इनमें छह बसें 52 सीटर और 34 बसें 32 सीटर होंगी। 55 पुलिस ट्रूप कैरियर की खरीद के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी गई।
हरियाणा सरकार के प्रवक्ता के मुताबिक हाई पावर परचेज कमेटी की बैठक में पुलिस, हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड (एचवीपीएनएल), उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन), परिवहन, हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड, शहरी स्थानीय निकाय विभाग सहित विभिन्न विभागों के 12 एजेंडे और हाई पावर वर्क्स परचेज कमेटी में कुल 23 एजेंडे रखे गए। इनमें से अधिकतर एजेंडों को मंजूरी दी गई। विकास एवं पंचायत, लोक निर्माण विभाग, हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड व अन्य विभागों के इंजीनियरिंग वर्क्स के लिए 343 करोड़ रुपये की सामग्री की खरीद को भी मंजूरी दी गई। बैठक में विभिन्न बोलीदाताओं से मोलभाव के बाद दरें तय करके लगभग 22 करोड़ रुपये की बचत की गई है। बैठक में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जेपी दलाल, ऊर्जा मंत्री रणजीत सिंह, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली और श्रम राज्य मंत्री अनूप धानक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचकूला, फरीदाबाद, करनाल के विकास कार्यों की मंजूरी
फरीदाबाद के सेक्टर-78 में अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर के निर्माण से संबंधित विभिन्न कार्यों, सड़क कार्य व अन्य विविध भवनों सहित सिविल कार्य आदि के लिए लगभग 350 करोड़ रुपये से अधिक के कॉन्ट्रैक्ट को मंजूरी दी गई। करनाल स्मार्ट सिटी मिशन के तहत करनाल में खालसा चौक से हरियाणा नर्सिंग होम, वाल्मिकी चौक से आंबेडकर चौक तक रेलवे रोड पर फ्लाईओवर के निर्माण के संबंध में लगभग 122 करोड़ रुपये और पंचकूला के सेक्टर-5 में राज्य पुस्तकालय भवन के निर्माण कार्य के लिए लगभग 12 करोड़ रुपये के कॉन्ट्रैक्ट को स्वीकृति दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें