आम आदमी पार्टी के रवैये से आहत सुच्चा सिंह छोटेपुर ने अपनी भड़ास निकालते हुए तीखी बातें कहीं और रणनीति के बारे में बताया। आम आदमी पार्टी के सूबा कनवीनर पद से हटाए गए सुच्चा सिंह छोटेपुर ने रविवार को कहा कि उन्होंने पंजाब में पार्टी को मजबूत करने के लिए अपनी ड्यूटी तनदेही से निभाई। इसके बाद भी पार्टी ने इनाम देने के बजाए उन्हें शर्मसार करने का प्रयास किया।
सुच्चा सिंह अपने पुश्तैनी गांव में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि अगली रणनीति तैयार करने के लिए वह अपने समर्थकों के साथ 6 सितंबर से पंजाब परिवर्तन यात्रा का आगाज करेंगे। यह यात्रा 6 सितंबर को गुरदासपुर, 7 को जालंधर, 8 को श्री आनंदपुर साहिब, 9 को फतेहगढ़ साहिब और 10 को पटियाला में संपर्क कायम करेंगे।
पंजाब का वालंटियर ठगा हुआ महसूस कर रहा है
हरमिंदिर साहिब पहुंचे सुच्चा सिंह छोटेपुर
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद भी निरंतर पंजाब के विभिन्न जिलों में वह अपने समर्थकों के साथ विचार विमर्श करेंगे। छोटेपुर ने आम आदमी पार्टी के दिल्ली नेताओं से पंजाब का वालंटियर ठगा हुआ महसूस कर रहा है, जिन वालंटियरों ने पार्टी को पांव पर खड़ा किया, उसकी पार्टी ने सुध नहीं ली।
उन्होंने कहा वालंटियर उनके साथ चट्टान की तरह खड़ा है और पंजाब में तब्दीली लाने के लिए तत्पर है। छोटेपुर ने कहा रविवार काला अफगाना में भगवंत मान की रैली फ्लाप रही, जिससे साबित होता है कि जिला गुरदासपुर के वालंटियरों ने आम आदमी पार्टी को नकार दिया है।
इस मौके पर अमनदीप सिंह गिल जोन इंचार्ज, गुरिंदर सिंह बाजवा, अवतार सिंह, अमरीक सिंह,रजिंदर सिंह, सविंदर सिंह, सरबपाल सिंह, गुरनाम सिंह, कर्म सिंह,बलजीत सिंह, रणजीत सिंह उपस्थित थे।