जवाब: बचपन से ही पढ़ाई के प्रति गजब का जुनून था इसलिए प्रोफेसर बनना चाहता था। फिर किसी ने सिविल सर्विसेज की तैयारी करने की सलाह दी। मैंने पोस्ट ग्रेजुएशन तक लगातार टॉप किया।
मेरी ग्रामर के साथ अंग्रेजी की वोकेब्लरी इतनी अच्छी थी कि एक बार एक शब्द की स्पेलिंग को लेकर टीचर से शर्त लग गई। उन्होंने तुरंत ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी मंगाई और उसमें मेरी स्पेलिंग सही निकली।
12वीं कक्षा में टॉप किया तो उस समय रेडियो पर टॉपर्स के नाम अनाउंस किए जाते थे। मेरा नाम सबसे पहले बोला गया। वह पूरे परिवार के लिए गर्व की बात थी। ग्रेजुएशन में गोल्ड मेडलिस्ट भी रह चुका हूं। ग्रेजुएट तक पर्शियन सब्जेक्ट की पढ़ाई की और इस सब्जेक्ट में सबसे ज्यादा नंबर लाने का रिकॉर्ड आज तक मेरे नाम है।
सवाल: आपके समय के एजुकेशन और अब में कितना बदलाव आया है?
जवाब: पढ़ने और पढ़ाने का तरीका बिल्कुल बदल गया है। हमारे समय में ग्रेजुएशन तक पता ही नहीं होता था कि करना क्या है। लेकिन आज 9-10वीं कक्षा के छात्र को पता है कि उसे क्या करना है।
पहले एजुकेशन के प्रति इस कदर जागरूकता नहीं थी। सिंपल किताबें और सिलेबस होते थे लेकिन अब किताबों में वॉल्यूम हो गए हैं। स्कूलों में एक्टिविटी काफी बढ़ गई हैं। सीबीएसई ने भी पिछले एक-दो साल में बहुत से बदलाव किए है, जिनके दूरगामी परिणाम साबित होंगे।
जवाब: वर्तमान शिक्षा प्रणाली बहुत कारगर है। यह अच्छी बात है कि शिक्षा विभाग को चंडीगढ़ में प्रशासक और एडवाइजर से पूरा सपोर्ट मिला है। इस सपोर्ट की वजह से ही विभाग ने 10वीं के रिजल्ट में 26.76 प्रतिशत का सुधार किया है।
12वीं का नतीजा भी सुधरा हैं। पीसा 2021 के लिए पूरे देश की नजरें चंडीगढ़ पर टिकी हुई हैं। नई एजुकेशन पॉलिसी से भी बहुत फायदा होने वाला है। यह पॉलिसी ग्लोबल इकोनॉमी और भविष्य की जरूरत को देखते हुए बनाई गई है।
सवाल: ऑफिसर बनने के बाद का सफर कैसा रहा?
जवाब: मैंने 1986 में परीक्षा दी और 1987 में सिलेक्शन के बाद ज्वाइन कर लिया। 32 साल के करियर में कई डिपार्टमेंट्स संभाले। कभी किसी के साथ गलत नहीं होने दिया। कई बार इसका नुकसान झेला है। शायद यही कारण रहे कि 32 साल में मेरे 20 के करीब ट्रांसफर हुए हैं। मैंने कभी अपने सिद्धांतों के साथ समझौता नहीं किया।
मेरी कमजोरी है कि मैं किसी के साथ गलत होता नहीं देख सकता। दिल्ली में विभिन्न पदों पर 27 साल काम किया। इसके अलावा अंडमान और निकोबार प्रशासन में 3 साल सेक्रेटरी फाइनेंस एंड प्लैनिंग के पद पर रहा। चंडीगढ़ में जुलाई 2017 में एजुकेशन सेक्रेटरी के पद पर ज्वाइन किया है।
सवाल: रिटायरमेंट के बाद क्या प्लान हैं?
जवाब: अभी सोचा नहीं है लेकिन मैं खाली नहीं बैठ सकता। मशरूफ रहना मेरी आदत है। कहीं भी रहूं तो क्रिएटिव काम करता रहूंगा। मुझे किताबें पढ़ने का शौक है। रिटायरमेंट के बाद खुद को पढ़ने और किताबें पढ़ने में बिजी रखूंगा।