फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षाओं के दिनों में छात्र परेशान, बोले- पढ़ने के लिए रात को खोली जाए पूरी लाइब्रेरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों की सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। रात में लाइब्रेरी में पढ़ने के लिए जगह नहीं मिलने से छात्र परेशान हैं। रात को 9 बजे के बाद पीयू प्रशासन की ओर से लाइब्रेरी के पहले और दूसरे तल को बंद कर दिया जाता है। इसको लेकर एनएसयूआई ने छात्रों के साथ शुक्रवार रात धरना देकर पहले और दूसरे तल को खुलवाया और शनिवार रात को भी धरना जारी रखा, लेकिन पीयू प्रशासन की ओर से छात्रों के लिए लाइब्रेरी को खुला रखने का अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है।
विज्ञापन

एनएसयूआई के छात्र नेता उगर ने बताया कि रात को 9 बजे के बाद एसी जोशी लाइब्रेरी का पहले और दूसरे तल को बंद कर दिया जाता है। रात को 9 बजे के बाद सिर्फ बाहरी रीडिंग हॉल खुला रहता है, लेकिन अभी सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। इस कारण छात्रों को रात को 9 बजे के बाद पढ़ने के लिए बैठने की जगह नहीं मिलती। एनएसयूआई ने छात्रों के साथ मिलकर शनिवार रात को पहले और दूसरे तल को खुलवाए रखा और लाइब्रेरी प्रशासन को छात्रों की समस्याओं से अवगत करवाया। छात्रों का कहना है जकि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती धरना जारी रखेंगे। वहीं, प्रशासन को परीक्षाओं के समय के लिए गुरु तेग बहादुर हॉल को खोलने के लिए भी कहा गया है, उस पर भी सहमति नहीं बन रही है। ऐसे में परीक्षाओं के दिनों में छात्र परेशान हो रहे हैं।
कोट्स :
नीचे के हॉल में बढ़ाई जाएंगी कुर्सियां
एसी जोशी लाइब्रेरी में ग्राउंड तल के रीडिंग हॉल में कुर्सियां बढ़ाई जाएंगी। अभी परीक्षाएं शुरू होने से पहले भी लाइब्रेरी में ग्राउंड तल पर थीसिस सेक्शन को ऊपर शिफ्ट कर 144 नई कुर्सियां लगाकर छात्रों के बैठने के स्थान को बढ़ाया गया है। इसके लिए 12 बड़े टेबल और 10 छोटे टेबल भी लगाए गए थे। पहले और दूसरे तल पर कलेक्शन एरिया है और कीमती किताबें हैं, इसलिए रात को बिना स्टाफ के उसे नहीं खोला जा सकता है। - जीवेश बंसल, लाइब्रेरियन, एसी जोशी लाइब्रेरी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें