फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: फीस जमा करवाने में देरी पर पिता के अपमान से आहत छात्र ने हॉस्टल की चौथी मंजिल से कूदकर दी जान

Mon, 31 Jul 2023 11:43 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी गोबिंदगढ़

सार

मरने वाला जीशान बीएएमएस (चतुर्थ वर्ष) का छात्र था और डीबीयू के डी-ब्लॉक हॉस्टल में रहता था। सूत्रों के अनुसार, डीबीयू प्रशासन की विद्यार्थी की ओर 8 लाख रुपये की फीस बकाया थी। यूनिवर्सिटी की ओर से फीस जमा करवाने के लिए विद्यार्थी पर दबाव डाला गया था।
विज्ञापन
देशभगत यूनिवर्सिटी के छात्र ने की आत्महत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहगढ़ साहिब जिले की मंडी गोबिंदगढ़ स्थित देश भगत यूनिवर्सिटी (डीबीयू) में रविवार रात रात करीब साढ़े नौ बजे बीएएमएस के छात्र ने हॉस्टल की चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। 24 वर्षीय जीशान अहमद बेग जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ का रहने वाला था। वह बीएएमएस के अंतिम वर्ष का छात्र था। मृतक के दोस्तों ने बताया कि वह पिछले तीन-चार दिन से मानसिक तौर पर परेशान था। वह डीबीयू के डी-ब्लॉक हॉस्टल में रहता था और यूनिवर्सिटी की पांच लाख रुपये फीस समय पर नहीं दे पाया था। 

विज्ञापन


यूनिवर्सिटी की ओर से उसे बार-बार फीस जमा करवाने को कहा जा रहा था। वहीं, मृतक के पिता इरशाद अहमद ने कि वह पिछले मंगलवार को फीस भरने के लिए खुद यूनिवर्सिटी आए थे लेकिन प्रिंसिपल ने उन्हें अपमानित किया और पांच-छह घंटे वहां खड़ा रखने के बाद वापस भेज दिया। फिर उन्होंने यूनिवर्सिटी के हेड ऑफिस चंडीगढ़ में जुर्माने और फीस के 1.60 लाख रुपये और 3.40 लाख रुपये भर दिए थे। 

बेटा मेरे अपमान से काफी आहत था। इस सारे घटनाक्रम से वह डिप्रेशन में आ गया और उसने यह कदम उठाया। बेटे ने घटना वाले दिन शाम पांच बजे मुझे रोते हुए फोन किया था। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने मेरे बेटे को मरने के लिए मजबूर किया है। जख्मी हालत में जीशान को पहले उसके दोस्त यूनिवर्सिटी के अस्पताल ले गए लेकिन वहां कोई डॉक्टर न होने के कारण मोटरसाइकिल पर उसे खन्ना के एक निजी अस्पताल पहुंचाया लेकिन उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


सोमवार की सुबह मेडिकल स्टूडेंट्स ने यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ जमकर रोष प्रदर्शन किया। कई छात्र न्याय की मांग करते हुए धरने पर बैठ गए। घटनास्थल पर पहुंचे एसपी राकेश यादव ने छात्रों को शांत किया और भरोसा दिया कि घटना की जांच डीएसपी अमलोह से करवाई जाएगी, जो भी दोषी पाया गया उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वह अपना धरना समाप्त कर दें।

जांच के लिए बनाई तीन सदस्यीय कमेटी

देश भगत यूनिवर्सिटी ट्रस्ट के उपाध्यक्ष डॉ. हर्ष सदावर्ती ने घटना पर अफसोस जाहिर करते हुए बताया कि जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। दो दिन में रिपोर्ट सामने आ जाएगी, जिसका भी कसूर सामने आया, उसके खिलाफ यूनिवर्सिटी स्तर पर कार्रवाई होगी। एसएसपी डॉ. रवजोत गरेवाल का कहना है कि स्टूडेंट्स और मैनेजमेंट में को बिठाकर मसला हल करवाया गया है। मृतक के परिवार को भी स्थिति से अवगत कराया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें