दशहरे के दिन हरियाणा में 70 स्थानों पर पराली जलाने के मामले सामने आए। अब प्रदेशभर में कुल मामलों की संख्या 813 पहुंच गई है। चार जिलों में फाने जलाने के मामले 100 के पार पहुंच गए हैं। इनमें अंबाला में 106, फतेहाबाद में 123, जींद में 102, कैथल में 107 मामले सामने आए हैं। हालांकि, इस बार हरियाणा में पिछले साल के मुकाबले कम पराली जली है। इसी प्रकार, पंजाब के मुकाबले हरियाणा में पराली जलाने के मामले काफी कम हैं। पंजाब में 1793 स्थानों पर पराली जलाई जा चुकी है और लगातार वहां पर मामलों की संख्या बढ़ रही है।