फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में बिजली कर्मियों ने खत्म की हड़ताल, सरकार से 2 को मीटिंग

Thu, 30 Jun 2016 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
बिजली कर्मियों की हड़ताल - फोटो : file photo
विज्ञापन
हरियाणा सरकार की ओर से बिजली कर्मियों को दो जुलाई को बातचीत के लिए  बुलाए जाने के बाद हरियाण ज्वाइंट एक्शन कमेटी(पावर) ने हड़ताल खत्म करने की घोषणा कर दी। कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल की मध्यस्थता पर सरकार ने बिजली कर्मियों को दोबारा बातचीत के लिए दो जुलाई का वक्त दिया गया, जिसके बाद यूनियनों ने यह फैसला लिया। वीरवार शाम तक पूरे प्रदेश के अलग अलग हिस्सों में हजारों की संख्या में कर्मी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल में शामिल रहे।
विज्ञापन


हरियाणा ज्वाईंट एक्शन कमेटी(पावर) की अेार से 28 जून की रात 10 बजे से हड़ताल की शुरुआत हुई थी, जिसे 48 घंटे बाद समाप्त करने की धोषणा कर दी गई। यह धोषणा ज्वाईंट एक्शन कमेटी की सोनीपत में हुई एक बैठक में लिया गया, जिसकी अध्यक्षता कमेटी के सदस्य देवेन्द्र सिंह हुड्डा ने की। इस मौके पर कमेटी के वरिष्ठ सदस्य कंवर सिंह यादव ,सुभाष लांबा, बाल कुमार शर्मा ,नरेश कुमार व वेद प्रकाश शर्मा भी मौजूद रहे।

कमेटी ने उम्मीद जताई कि 23 सब डिविजनो के कार्यो को निजी हाथों में सौंपने के निर्णय और उत्पीड़न की सभी कार्रवाई को वापस करवाने सहित दस सूत्रीय मांगो का समाधान कर प्रदेश मे चल रहे बिजली कर्मचारियों के आंदोलन को समाप्त करवाएगी। कमेटी के नेताओ ने कहा कि अगर सरकार ने अगर कैबिनेट मंत्री कृष्ण पंवार की अध्यक्षता मे दो जुलाई को होने वाली बैठक में अगर सरकार का अड़ियल रवैया जारी रहा तो कमेटी उसी दिन अगले आंदोलन की धोषणा कर देगी।
विज्ञापन


कमेटी के नेताओ ने दावा किया कि वीरवार को छह प्रतिशत अतिरिक्त कर्मचारी हड़ताल मे शामिल हो गए। एस्मा व तमाम उत्पीड़न व दमन के बावजूद प्रदेश के 25 हजार से ज्यादा बिजली कर्मचारियों ने एकजुट रहकर अपनी ताकत दिखाई है। कमेटी ने हड़ताल का समर्थन करने वाले सर्व कर्मचारी संघ, महासंघ, सीटू, एटक, एआईयूटीयूसी, किसान यूनियन, किसान सभा सहित तमाम अन्य का भी धन्यवाद किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें