फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चर्चा में ये फरमान: इन कपड़ों को पहन मत जाना थाने, वरना पुलिस नहीं सुनेगी शिकायत, वजह भी जानें

Mon, 02 Oct 2023 06:35 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

थाना नंबर 4 के एडिशनल एचएचओ सुरजीत सिंह सिंह ने बताया कि यह आदेश थानों में मर्यादा बनाए रखने की खातिर जारी किया गया है। सुरजीत सिंह ने कहा कि सभी थानों में यह पोस्टर लगाए गए हैं क्योंकि कुछ लोगों ने आपत्ति जताई थी।
विज्ञापन
थाने पर लगा पोस्टर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के जालंधर जिले की कमिश्नरेट पुलिस का फरमान चर्चा का विषय बना है। आदेश में आम जनता के थाने में निक्कर या कैपरी पहनकर आने पर सख्त मनाही है। पुलिस ने थानों के गेट पर और अंदर पोस्टर चस्पा कर दिए हैं और उन पर लिखा है कि छोटे निक्कर और कैपरी पहनकर पुलिस थाने में आना सख्त मना है।

विज्ञापन


इस बारे में थाना नंबर 4 के एडिशनल एचएचओ सुरजीत सिंह सिंह ने बताया कि यह आदेश थानों में मर्यादा बनाए रखने की खातिर जारी किया गया है। सुरजीत सिंह ने कहा कि सभी थानों में यह पोस्टर लगाए गए हैं क्योंकि कुछ लोगों ने आपत्ति जताई थी कि कई लोग छोटे निक्कर और कैपरी पहनकर थानों में चले जाते हैं। 

सुरजीत सिंह ने कहा कि अगर कोई ऐसे कपड़े पहनकर थाने के अंदर आता है तो उसकी शिकायत नहीं सुनी जाएगी, हां यह बात अलग है कि उस पर कोई भी कानूनी कार्रवाई नहीं की जाएगी। कई लोग समझदार हैं लेकिन कई लोग जब इकट्ठे होकर थाने में शिकायत दर्ज करवाने आते हैं तो उसमें से एक दो ने निक्कर और कैपरी पहनी होती है। 
विज्ञापन


उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह पूरे कपड़े पहनकर थाने में आएं और कैपरी-निक्कर पहनकर न आएं। हम नहीं चाहते लोगों को परेशानी उठानी पड़े। ये आदेश सभी पर लागू होंगे सिर्फ आम जनता पर नहीं। जब उनसे पूछा गया कि कोई पुलिसकर्मी ऐसा करता है तो उन्होंने कहा कि उस पर विभागीय कार्रवाई होगी क्योंकि नियम सबके लिए एक समान हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें