फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sports Academy: हरियाणा के खेल विभाग ने शुरू की 10 डे बोर्डिंग और आठ आवासीय अकादमियां

Sun, 17 Jul 2022 12:52 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

डे बोर्डिंग और आवासीय अकादमियां तैराकी, ताइक्वांडो, साइकलिंग, बॉक्सिंग, फुटबॉल, हॉकी, एथलेटिक्स, कुश्ती, फेंसिंग और वॉलीबॉल के लिए शुरू की गई हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में अब खेल एवं युवा मामले विभाग ने खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करने के लिए 10 डे-बोर्डिंग और आठ आवासीय अकादमियां शुरू की हैं। इन अकादमियों के सभी प्रशिक्षुओं को प्रति खिलाड़ी 400 रुपये प्रतिदिन की दर से डाइट दी जाएगी। तैराकी, ताइक्वांडो, साइकलिंग, बॉक्सिंग, फुटबॉल, हॉकी, एथलेटिक्स, कुश्ती, फेंसिंग और वॉलीबॉल के लिए डे बोर्डिंग और आवासीय अकादमियां शुरू की गई हैं।

विज्ञापन


खेल मंत्री संदीप सिंह ने बताया कि डे-बोर्डिंग और आवासीय अकादमियों में प्रशिक्षण प्राप्त कर राज्य के खिलाड़ियों को और बढ़ावा मिलेगा। प्रदेश के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल स्पर्धाओं में मेडल जीतकर हरियाणा के साथ-साथ भारत का नाम भी विश्व मानचित्र पर दर्शाया है। 

ओलंपिक व पैरालंपिक- 2021 इसका जीवंत उदाहरण हैं कि कैसे हरियाणा खेलों के क्षेत्र में अन्य राज्यों के लिए पथ प्रदर्शक बनकर उभर रहा है। इसके अलावा, अभी हाल ही में खेलो इंडिया यूथ गेम्स - 2021 की मेजबानी करने का मौका हरियाणा को मिला, जिसमें हरियाणा के खिलाड़ियों ने सबसे अधिक स्वर्ण पदक जीते।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें