लोगों के लिए बड़ी गुड न्यूज। त्यौहारों के सीजन को देखते हुए रेलवे ने गोरखपुर स्पेशल ट्रेन शुरू की है। यहां जानिए टाइमिंग्स। 11 सितंबर से 26 नवंबर तक यह ट्रेन चलेगी। बड़ौदा हाउस से सर्कुलर जारी होते ही स्टेशन पर बुकिंग शुरू हो गई है।
स्थानीय रेल अधिकारियों ने बताया कि अक्तूबर-नवंबर में ट्रेनों में अधिक भीड़ होने के कारण रेलवे विभाग ने यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए चंडीगढ़ से गोरखपुर के लिए 11 सितंबर से स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन त्योहारों के सीजन तक चलाई जाएगी।
ट्रेन नंबर 04924 चंडीगढ़ से हर वीरवार को रात 11:15 बजे रवाना होगी। जबकि गोरखपुर से गाड़ी संख्या 04923 हर शुक्रवार को रात 10:10 बजे से चलेगी। इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक का कहना है कि यह अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, गोंडा से गोरखपुर पहुंचेगी।
रेलवे विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार चंडीगढ़-गोरखपुर ट्रेनों में बुकिंग शुरू हो चुकी है। इस संबंध में अधिकारियों का कहना है कि ट्रेन एसी, थ्रर्ड एसी स्लीपर तथा जनरल कोच शामिल हैं।