फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला-कालका टॉय ट्रेन पटरी से उतरी, 3 मरे

Sat, 12 Sep 2015 05:16 PM IST
सर्वेश कुमार/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला से बड़ी खबर आ रही है। यहां कालका-शिमला ट्रैक पर टॉय ट्रेन पटरी उतर गई। हादसे में 3 की मौत हो गई। 7 लोग गंभीर घायल बताए जा रहे हैं। हादसा ट्रेन के 3 डिब्बे उतरने से हुआ। पटरी से उतरने के बाद डिब्बे पलट गए।
विज्ञापन


ट्रेन में कुल 39 पैसेंजर्स सवार थे। सभी विदेशी पर्यटक थे। मृतकों में दो विदेशी महिलाएं बताई जा रही हैं। हादसे की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शवों को कब्जे में लिया और बचाव अभियान चलाया। कालका और पंचकूला प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

4 बोगियों वाली इस चार्टर ट्रेन का हादसा कालका से शिमला जाते हुए हुआ। हादसा गेबरिल मोड़ पर हुआ। घायलों के पीजीआई और मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल ट्रेन को सीधा करने का काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें