फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजादी के मौके पर पंजाब पुलिस के इन अफसरों को मिला विशेष सम्मान

Mon, 15 Aug 2016 10:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पंजाब पुलिस के होनहार अफसरों का सीएम प्रकाश सिंह बादल ने विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया। स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन मोहाली में फेज 3 स्थित सरकारी कॉलेज में किया गया। इस मौके पर तीन आईपीएस अफसरों को विलक्षण सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस मेडल से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन



इनमें एडीजीपी रेलवेज रोहित चौधरी, पंजाब पुलिस अकादमी फिल्लौर के एडिशनल डायरेक्टर कुलदीप सिंह और जालंधर के कमिश्नर अर्पित शुक्ला शामिल हैं। इसी तरह 16 पुलिस अधिकारियों व मुलाजिमों को भी शानदार सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस मेडल से सम्मानित किया गया।

इनमें डीआईजी क्राइम जसकरन सिंह, एआईजी स्टेट नारको कंट्रोल ब्यूरो भूपिंदर सिंह, एआईजी प्रशासन अरुण सैनी, एसपी इनवेस्टिगेशन पटियाला परमजीत सिंह गोरायां, सीआईए इंचार्ज मोहाली गुरचरन सिंह, एसएचओ डेराबस्सी तरलोचन सिंह, इंस्पेक्टर नरिंदर पाल, एसआई लखबीर सिंह, एसआई इंदरजीत सिंह, एसआई मंगल सिंह, एसआई गुरचरन सिंह, एसआई हरजिंदर सिंह, एसआई जरनैल सिंह, एएसआई बलविंदर कुमार, एएसआई कुलविंदर सिंह, हेड कांस्टेबल मदन लाल शामिल हैं।
विज्ञापन


कमलजीत को मुख्यमंत्री रक्षक पदक
बरनाला के कांस्टेबल कमलजीत सिंह को मुख्यमंत्री रक्षक पदक से सम्मानित किया गया। एसएसपी फाजिल्का नरिंदर भार्गव, सीडीओ ट्रेनिंग सेंटर बहादुरगढ़ के कमांडेंट गुरप्रीत सिंह व एसआई अमरजीत सिंह को अपनी ड्यूटी के प्रति प्रतिबद्धता के लिए मुख्यमंत्री मेडल से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें