फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा विधानसभा: अभय चौटाला के बहस करने पर स्पीकर को आया गुस्सा, बोले- घर में चलेगी आपकी धक्केशाही

Sat, 18 Dec 2021 02:27 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र की शुरुआत शुक्रवार को हो गई। इस दौरान स्पीकर ने विपक्षी विधायकों को विस नियमों का पालन करने की नसीहत दी।
विज्ञापन
अभय चौटाला - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन सदन का माहौल तल्ख रहा। विपक्ष के विधायकों की अनेक बार स्पीकर से तीखी बहस हुई। इनेलो विधायक अभय चौटाला के बार-बार बहस करने पर स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता को गुस्सा आ गया। उन्हें स्टाफ ने शांत कराया।

विज्ञापन


गुप्ता ने अभय को कहा कि आपकी धक्केशाही घर में चल सकती है, यहां नहीं चलेगी। सदन में नियमानुसार ही काम होगा। आप जैसे सदस्यों के कारण सदन की गरिमा गिर रही है। स्पीकर ने कांग्रेस के विधायकों को भी विधानसभा नियमों का पालन करने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि नियमों के विपरीत जाकर ध्यानाकर्षण पर डिबेट नहीं करा सकते। अभय ने इस पर कहा कि डिबेट होनी चाहिए। नियमों में बदलाव करें। स्पीकर ने जवाब में कहा कि सदन में इसके लिए प्रस्ताव लाएं।

यह भी पढ़ें ः बिन शिक्षक स्कूल: मेवात में 101 स्कूलों में एक भी शिक्षक नहीं, 92 में सिर्फ एक, 8506 स्वीकृत पदों में से 4181 पद खाली
विज्ञापन


दोनों के बीच तल्खी तब बढ़ी जब अभय चौटाला विवि नियुक्ति संशोधन विधेयक पर बोल रहे थे। उन्होंने इस दौरान गुप्ता को कहा कि  मुझे लगता है आप विश्वविद्यालय में पढ़ाई के लिए गए ही नहीं। गुप्ता के तेवर इससे कड़े हो गए, उन्होंने कहा कि मैं नहीं गया, आप ही विवि गए हैं।
विज्ञापन


अभय ने बोलने के लिए अधिक समय देने को लेकर भी गुप्ता से बार-बार बहस की। इसके अलावा गीता भुक्कल, किरण चौधरी, बलराज कुंडू व अन्य विधायक भी स्पीकर से भिड़ने में पीछे नहीं रहे। उन्होंने महत्वपूर्ण मुद्दों पर बोलने के लिए कम समय देने को लेकर बार-बार आपत्ति दर्ज कराई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें