फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैगोर थिएटर में गीत, संगीत और नृत्य ने मोहा दर्शकों का मन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। टैगोर थिएटर के मिनी ऑडिटोरियम में रविवार को रवींद्रनाथ टैगोर जयंती के उपलक्ष्य में उनकी रचनाओं पर गीत, संगीत और नृत्य का अयोजन हुआ। ट्राइसिटी कल्चरल एसोसिएशन की ओर से आयोजित आनंद धारा-2022 कार्यक्रम के तहत रवींद्रनाथ टैगोर को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन

एसोसिएशन के प्रधान शांतनु मित्रा ने बताया कि इस मौके पर हरियाणा लोक सेवा आयोग के सदस्य डॉ. पवन कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। उन्होंने बताया कि इसमें ट्राइसिटी के 37 कलाकार शामिल हुए। कलाकार सुचेता मुखोपाध्याय ने आमी तारे खुजे बेरी, अरूप और एशिकी ने के बोल जाओ और संचिता चक्रवर्ती ने तोमाय बिनय गण छिलो गीत पेश कर खूब तालियां बटोरीं। सुष्मिता साहू, सुतापा शर्मा और अरूप मुखोपाध्याय ने भी कार्यक्रम पेश किया। गायत्री चुघ, रीता बनर्जी, आंशिक चक्र, भास्वती डे, अर्पिता साह और मलय दास ने गीतों पर नृत्य कर समा बांध दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें