फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली की तर्ज पर बनाई ऑल पार्टी काउंसलर ज्वाइंट एक्शन कमेटी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में एक बार फिर चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के मकानों में नीड बेस चेंज की मांग तेज हो गई है। इस मांग को पूरा कराने के लिए सीएचबी रेजिडेंट्स वेलफेयर फेडरेशन ने ऑल पार्टी काउंसलर ज्वाइंट एक्शन कमेटी बनाई है। इसमें भाजपा व कांग्रेस पार्टी के पार्षद शामिल हैं। रविवार को सेक्टर-44बी के कम्युनिटी सेंटर में पहली बैठक हुई। इसमें तय किया गया कि आने वाले दिनों में लोगों को इस मुहिम से जोड़ा जाएगा और जल्द महापंचायत की जाएगी।
विज्ञापन

ज्वाइंट एक्शन कमेटी में पार्षद कुलजीत सिंह, जसमनप्रीत सिंह, गुरबख्श रावत, गुरप्रीत सिंह शामिल हो गए हैं। तय हुआ है कि ये पार्षद अब अन्य पार्षदों को इस कमेटी में जोड़ने का काम करेंगे और दो दिन में एक बैठक बुलाएंगे। फिर सेक्टर-41 में हजारों सीएचबी रेजिडेंट्स को इकट्ठा करने की कार्य योजना बनाई जाएगी। महापंचायत में भीड़ जुटाने और लोगों को जागरूक करने के लिए विभिन्न सेक्टरों में दिन भर का अनशन शुरू किया जाएगा। ज्वाइंट एक्शन कमेटी के सदस्य पूरे एक महीने विभिन्न इलाकों का दौरा करेंगे और लोगों को अभियान से जोड़ेंगे। 4 लाख लोगों को राहत दिलाने के लिए महापंचायत की जाएगी।
सांसद किरण खेर की मदद से केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को इसमें आमंत्रित किया जाएगा। फेडरेशन के चेयरमैन निर्मल दत्त ने बताया कि शहरवासियों को एक बार फिर एकता दिखानी होगी ताकि जिस तरह से वर्ष 2001 में रातों-रात लोगों को अधिकार मिले थे उसी तरह एक बार फिर चंडीगढ़ में दिल्ली की तर्ज पर नीज बेस चेंज को लागू किया जा सके।
विज्ञापन

4 लाख लोग बदलावों को नियमित करने की राह देख रहे : निर्मल दत्त
निर्मल दत्त ने बताया कि 90 प्रतिशत लोगों ने अपने घरों में जरूरत के मुताबिक बदलाव किए हुए हैं। सीएचबी को भी भली भांति जानकारी है इसलिए इन बदलावों को नियमित करने के लिए प्रयास किए जाने चाहिए। 4 लाख लोग अपने मकानों में इन बदलावों को नियमित करने की राह देख रहे हैं जिस पर जल्द ही फैसला लिया जाना चाहिए। दत्त ने कहा कि जिन लोगों ने अतिरिक्त जगह पर भी निर्माण किया हुआ है उनसे भी उचित राशि लेकर बदलाव नियमित किए जाने चाहिए। उन्होंने दिल्ली समाधान के बारे में कहा कि कवर्ड एरिया में छूट दी जानी चाहिए और इस एरिया में सभी निर्माण को नियमित किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें