फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे को पिटता देख बचाने पहुंची मां के कपड़े फाड़े, सेक्टर 52 के गेट नंबर दो पर हुई घटना

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-52 में बेटे की पिटाई होते देख बीच-बचाव करने पहुंची मां के कपड़े फाड़ कर आरोपी ने उनकी भी पिटाई कर दी। पीड़ित की मां के अनुसार आरोपी ने उसके बेटे के सिर पर कड़े से हमला किया था जिससे उसे चोट आई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पीड़िता ने बताया कि शनिवार दोपहर वह अपने पति को टिफिन पहुंचाने जा रही थी। जैसे ही सेक्टर-52 के गेट नंबर दो पर पहुंची तो देखा कि मोनू उसके बेटे को पीट रहा था। वह बेटे के सिर पर कड़े से वार कर रहा था। यह देखकर वह बीचबचाव करने पहुंच गई। इस पर आरोपी ने उनसे भी हाथापाई करते हुए धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया। आरोप है कि मोनू ने उनके कपड़े भी फाड़ दिए। शिकायत मिलने पर जैसे ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शिकायतकर्ता महिला और उसके बेटे का मेडिकल करवाने के बाद बयान दर्ज किया। सेक्टर-36 थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मोनू उर्फ सेठी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें