फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृत जानवरों के निस्तारण प्लांट पर भाजपा में दो गुट, फैसला कल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। मृत जानवरों के निस्तारण प्लांट के लिए भाजपा में दो गुट बन गए हैं। एक गुट चाहता है प्लांट तय स्थान सेक्टर-25 में जेपी प्लांट के बगल में ही लगे जबकि दूसरा गुट चाहता है कि प्लांट चिह्नित किए गए नए स्थान इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में लगे। अब 31 अगस्त को इस पर फैसला होना है। हालांकि पिछले एक वर्ष से इस पर सहमति नहीं बन पा रही है।
विज्ञापन

मृत जानवरों के निस्तारण प्लांट को लगाने के लिए नगर निगम ने सेक्टर-25 स्थित जेपी प्लांट के बगल में जगह का निर्धारण किया था। सर्वे के बाद लगभग कार्य शुरू होने ही वाला था कि डड्डूमाजरा के लोगों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। लोगों का कहना था कि वह पहले ही डंपिंग ग्राउंड का दंश झेल रहे हैं। ऐसे में मृत जानवरों के निस्तारण का नया प्लांट, उनके लिए और मुसीबत खड़ी कर देगा, इससे बीमारियां फैलेंगी। ऐसे वह वह किसी भी हाल में प्लांट को नहीं लगने देंगे। अधिकारियों ने लोगों को प्लांट के फायदे बताए लेकिन लोगों ने कहा कि ऐसे ही जेपी प्लांट के फायदे बताए थे, जो आज उनके लिए मुसीबत का सबब बन गया है।
आखिरकार प्लांट का जगह बदलने के लिए सदन में एजेंडा लाया गया। सदन ने चीफ आर्किटेक्ट से शहर में दूसरी जगह प्लांट लगाने की अनुमति मांगी तो उन्होंने इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में जगह बर्ताई। उसके बाद जगह की अंतिम मंजूरी के लिए सदन में एजेंडा लाया गया, लेकिन पार्षद शक्ति प्रकाश देवशाली, अनिल दुबे, विनोद अग्रवाल ने स्पष्ट मना कर दिया। उन्होंने कहा कि जब सेक्टर-25 में जगह तय है तो वहां प्लांट क्यों नहीं लगाया जा रहा जबकि इंडस्ट्रियल एरिया में घनी आबादी है। वहां इस प्लांट से ज्यादा लोग प्रभावित होंगे। वहीं, पार्षद राजेश कालिया, फार्मिला व शीला देवी ने कहा कि सेक्टर-25, डड्डूमाजरा, धनास व मलोया के लोग पहले ही समस्याओं से घिरे हैं। प्लांट लगाकर उन्हें और परेशान न किया जाए। हालांकि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने कहा था कि प्लांट कहीं भी लगे समस्या नहीं होगी। बाद में अरुण सूद ने भी इंडस्ट्रियल एरिया में ही प्लांट लगाने की बात कही। अब प्लांट कहां लगेगा इस पर 31 अगस्त को बवाल होना तय है।
विज्ञापन

कजौली वाटर वर्क्स में लगे ट्रांसफार्मर को बदलेगा निगम
कजौली वाटर वर्क्स में 66 केवी स्टेशन पर लगे 6.3/8 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर को अब नगर निगम बदलेगा। मोहाली प्रशासन ने स्पष्ट कहा है कि एक बार ट्रांसफार्मर खराब हुआ तो इसकी रिपेयरिंग नहीं हो सकेगी। निगम ने ट्रांसफार्मर खरीद लिया है। इसको लगाने के लिए पंजाब इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड में 21.55 लाख का बजट बनाया है। इस एजेंडे को निगम सदन में लेकर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें