फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीटीयू बस में अब स्मार्ट कार्ड से होगा भुगतान, पहले 10 हजार कार्ड फ्री

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। फूड कोर्ट में खरीदारी केलिए जिस तरह से स्मार्ट कार्ड बनते हैं, वैसे ही अब सीटीयू बसों के लिए यात्रियों का कार्ड बनेगा। इसके लिए विभाग ने दर तय कर दी है। इस सुविधा के साथ बसों में कार्ड से ही भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन

चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सीटीयू) की बसों के लिए पास की जगह स्मार्ट कार्ड की सुविधा शुरू कर दी गई है। इस कार्ड को सुविधा के अनुरूप रिचार्ज करवा कर शहरवासी अपनी डेस्टिनेशन के लिए टिकट ले सकेंगे। इंटेलीजेंट ट्रांसपोर्ट सिस्टम (आईटीएस) के तहत स्पिक के साथ मिलकर यह सुविधा शुरू की जा रही है। इस सुविधा के साथ प्रशासन ने स्मार्ट कार्ड के लिए संपर्क केंद्रों पर प्रिंटिंग रेट समेत संशोधित दर जारी कर दी है। व्यक्तिगत कार्ड के लिए पहले की तरह ही 30 रुपये तय किए गए हैं। इस कार्ड पर आपका नाम, फोटो, घर का पता के साथ पूरी जानकारी होगी, जबकि गेस्ट स्मार्ट कार्ड के लिए भी अब लोगों को 20 रुपये चुकाने होंगे। पहले इस वर्ग के पास के लिए कोई शुल्क नहीं था। इस कार्ड को कोई भी बनवा सकता है, लेकिन इसमें संबंधित व्यक्ति की कोई जानकारी नहीं होगी। इन कार्ड को रिचार्ज कराने के लिए 10 रुपये अलग से देने होंगे। वहीं, ऑनलाइन पोर्टल से रिचार्ज निशुल्क किया जा सकेगा।
पहले 10 हजार स्मार्ट कार्ड मुफ्त, ये रहेंगी अन्य शर्तें
स्मार्ट कार्ड को बढ़ावा देने के लिए विभाग की ओर से पहले 10 हजार कार्ड मुफ्त में दिए जाएंगे और कार्ड के लिए सिर्फ प्रिंटिंग शुल्क ही लिए जाएंगे। इसके बाद लोगों को एक कार्ड के लिए 100 रुपये चुकाने होंगे। व्यक्तिगत कार्ड की कीमत लोगों को रिफंड नहीं होगी, जबकि गेस्ट स्मार्ट कार्ड में ट्रांजेक्शन चार्जेस के बाद बाकी बचे अमाउंट को रिफंड कर दिया जाएगा। अगर गेस्ट स्मार्ट कार्ड गुम हो जाता है तो नए कार्ड के लिए तय चार्जेस संबंधित व्यक्ति को भरने होंगे और उसका बैलेंस नए कार्ड में ट्रांसफर हो जाएगा। कार्ड में कम से कम 100 रुपये और अधिकतम 4900 रुपये का रिचार्ज किया जा सकेगा। कार्ड में सिक्योरिटी फीस के तौर पर कम से कम 100 रुपये रखने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें