फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: नड्डा की टीम में छह नेताओं को मिली जगह, बिरेंद्र सिंह को किया बाहर, बड़े राजनीतिक संकेत

Thu, 07 Oct 2021 10:59 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पीएम नरेंद्र मोदी के करीबी केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव दक्षिणी हरियाणा की राजनीति में इन दिनों सक्रिय हैं। भाजपा की स्वाभिमान यात्रा भी अहीरवाल में उन्होंने ही की थी, जो राव इंद्रजीत और उनके समर्थकों को नागवार गुजरी। इसके बाद राव इंद्रजीत ने बीते दिनों अहीरवाल में बड़ी रैली कर हुंकार भरी और प्रदेशाध्यक्ष के सामने ही पार्टी हाईकमान को अनेक सियासी संदेश दिए। ऐसे में अब इंद्रजीत की नाराजगी पार्टी से और बढ़ सकती है। 
विज्ञापन
भूपेंद्र यादव, सुनीता दुग्गल और राव इंद्रजीत। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति में हरियाणा से छह नेताओं को शामिल किया गया है। दिग्गज नेता चौधरी बिरेंद्र सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की टीम से बाहर हो गए हैं। उनको कार्यसमिति में स्थान नहीं मिला। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को हरियाणा के कोटे से शामिल किया गया है। अहीरवाल के दिग्गज नेता राव इंद्रजीत को नड्डा की नई टीम में जगह नहीं मिली है।

विज्ञापन


कार्यसमिति में भूपेंद्र यादव, केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर व सिरसा से सांसद सुनीता दुग्गल शामिल की गई हैं। हरियाणा के खेल एवं युवा मामले राज्य मंत्री सरदार संदीप सिंह को विशेष आमंत्रित सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है। स्थायी आमंत्रित पदेन सदस्यों में मुख्यमंत्री मनोहर लाल व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ शामिल हैं। 

प्रदेश से सिर्फ दो ही लोकसभा सांसद गुर्जर व दुग्गल टीम नड्डा में फिट बैठे हैं। इनके अलावा किसी को कार्यसमिति में जगह नहीं मिली। चौधरी बिरेंद्र को शामिल न करना प्रदेश की राजनीति के लिए बड़ा संकेत माना जा रहा है, जबकि भूपेंद्र यादव को हरियाणा के कोटे से जगह देना अहीरवाल की राजनीति में बड़ा संदेश माना जा रहा है। 
विज्ञापन


चौधरी बिरेंद्र हाल ही में इनेलो की ओर से ताऊ देवीलाल की जयंती पर हुई रैली में शामिल हुए थे। इस रैली को तीसरे मोर्चे के गठन की कवायद से भी जोड़कर देखा जा रहा था। बिरेंद्र समय-समय पर किसान आंदोलन को लेकर भी अपनी बेबाक राय रखते रहे हैं। कार्यसमिति में जगह न मिलना भाजपा की ओर से उन्हें दूसरा झटका है। पहले केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार में उनके सांसद बेटे बृजेंद्र सिंह को मंत्री नहीं बनाया गया, अब वह खुद नड्डा की टीम से बाहर हो गए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें