फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: बिक्रम मजीठिया के करीबी तलबीर सिंह गिल से SIT ने की पूछताछ, बाहर आने के बाद बोले- फंसाया जा रहा है

Fri, 02 Feb 2024 10:32 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के करीबी तलबीर सिंह गिल से विशेष जांच दल (एसआईटी) ने करीब डेढ़ घंटे पूछताछ की। यह पूछताछ ड्रग्स केस में की गई। गिल ने कहा कि राजनीति के तहत मजीठिया को फंसाया जा रहा है। मगर इस मामले में कुछ भी निकलने वाला नहीं है।
विज्ञापन
बिक्रम सिंह मजीठिया। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चर्चित ड्रग मामले में पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया के करीबी तलबीर सिंह गिल शुक्रवार को एसआईटी के सामने पेश हुए। पटियाला रेंज के डीआईजी हरचरन सिंह भुल्लर की अगुवाई में एसआईटी ने करीब डेढ़ घंटे उनसे पूछताछ की।

विज्ञापन


पूछताछ के बाद तलबीर सिंह गिल ने कहा कि पंजाब की मान सरकार बदले की राजनीति के तहत बिक्रम सिंह मजीठिया को जानबूझ कर ड्रग केस में फंसा रही है। इसी तरह से कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा को भी निशाना बनाया जा रहा है। इसके लिए अधिकारियों पर सरकार लगातार दबाव बना रही है।

अधिकारियों को मजबूर किया जा रहा है लेकिन इसका नतीजा कुछ नहीं निकलना है। मेरी तरह मजीठा हलके में बड़ी संख्या में अकाली कार्यकर्ता काम कर रहे हैं तो अब क्या सरकार उन सभी से भी पूछताछ करेगी?
विज्ञापन


कई बार प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समन मिलने के बाद भी अरविंद केजरीवाल के पेश नहीं होने पर तलबीर सिंह ने कहा कि अगर केजरीवाल सच्चे हैं और उन्होंने कुछ नहीं किया तो फिर वह ईडी से क्यों डर रहे हैं? यह सब जानते हैं कि दिल्ली में बड़ा शराब घोटाला हुआ है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल को भी मजीठिया की तरह कानून का पालन करते हुए पूछताछ में शामिल होना चाहिए।

एक सवाल के जवाब में तलबीर सिंह गिल ने कहा कि एसआईटी अगर दोबारा बुलाती है तो वह जरूर आएंगे। जब कुछ नहीं किया तो क्यों डरें। उनके करीबी व पूर्व पीए करतार सिंह और सहयोगी बुध राम भी एसआईटी के सामने पेश हुए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें