फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक फोन आया और मिठाई की दुकान वाला बन गया करोड़पति, जानिए कैसे खुला किस्मत का ताला

Sat, 22 Aug 2020 03:35 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, कालांवली(सिरसा)
विज्ञापन
लॉटरी विजेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक फोन कॉल आया और मिठाई की दुकान चलाने वाला शख्स करोड़पति बन गया। उसकी किस्मत का ताला ऐसे खुला, जानकर सब हैरान हैं। ऊपर वाला जब देता है तो छप्पर फाड़कर देता है, ऐसा ही हुआ है। धर्मपाल और देवीलाल निवासी मंडी कालांवाली, सिरसा के साथ।
विज्ञापन


शहर के पुराना पंजरत्न सिनेमा रोड पर स्थित प्रेम स्वीट्स के संचालक धर्मपाल और देवीलाल ने शायद सपने में भी नहीं सोचा होगा कि वह लॉटरी के टिकट से डेढ़ करोड़ रूपये जीत पाएंगे। उन्होंने पंजाब स्टेट लॉटरी राखी बंपर के प्रथम पुरस्कार के रूप में डेढ़ करोड़ रुपये जीते हैं। बता दें कि इससे पहले भी कालांवाली के सब्जी की रेहड़ी लगाने वाले सहित दो लोग पंजाब स्टेट लॉटरी से करोड़पति बन चुके है।

प्रेम स्वीट्स के संचालक धर्मपाल व देवीलाल ने बताया कि पहले उन्होंने करीब एक सप्ताह पहले सिरसा के एक एजेंट के माध्यम से राखी बंपर की लॉटरी के 5 टिकट खरीदे थे। इसके बाद करीब 5 दिन पहले एजेंट उसकी दुकान पर फिर आया और कहने लगा कि एक अंतिम टिकट ही बचा है, इसे भी आप खरीद लो। इस अंतिम टिकट के नंबर से ही डेढ़ करोड़ रूपये की लॉटरी निकली है। वीरवार देर शाम लॉटरी एजेंट ने उन्हें फोन पर यह सूचना दी कि उनका डेढ़ करोड़ रूपये का इनाम निकला है।
विज्ञापन


पहले तो उन्हें उसकी बात पर यकीन नहीं हुआ, लेकिन बाद में शुक्रवार सुबह एजेंट ने दोबारा फोन करके बताया कि इस नंबर की टिकट का ड्रा निकला है तो उसने अपना टिकट का नंबर देखा। इसके बाद उसकी खुशी का ठिकाना न रहा। धर्मपाल ने बताया कि वह इन रूपयों से अपने बच्चों को अच्छे स्कूल व कालेज में बेहतर पढ़ाई करवाएंगे और साथ में गरीब जरूरतमंद परिवारों की सहायता पर खर्च करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें