फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar: रिट्रीट सेरेमनी देखकर लौट रही सिक्किम की लड़की का बाइक सवारों ने झपटा बैग, ऑटो से गिरकर चली गई जान

Sun, 05 Feb 2023 03:16 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

भारत-पाकिस्तान पर अंतरराष्ट्रीय अटारी बॉर्डर से रिट्रीट समारोह देख कर ऑटो से लौट रही युवती गंगा माया जब घरिंडा थाना के पास धोडीविंड गांव स्थित पुल के पास पहुंची तो लुटेरों ने उसका बैग झपट लिया। इसी दौरान वह ऑटो से गिर गई।
विज्ञापन
अटारी-वाघा बॉर्डर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर के अटारी बॉर्डर पर रिट्रीट सेरेमनी देख कर देर शाम लौट रही एक लड़की को लुटेरों ने लूटने की कोशिश की। जैसे ही लुटेरों ने लड़की के हाथों में पकड़े बैग को झपटा तो लड़की ऑटो से गिर गई। उसे अमनदीप अस्पताल में पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लड़की सिक्किम की रहने वाली बताई जा रही है। थान घरिंडा पुलिस ने मामला दर्ज कर कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, भारत-पाकिस्तान पर अंतरराष्ट्रीय अटारी बॉर्डर से रिट्रीट समारोह देख कर ऑटो से लौट रही युवती गंगा माया जब घरिंडा थाना के पास धोडीविंड गांव स्थित पुल के पास पहुंची तो लुटेरों ने उसका बैग झपट लिया। इसी दौरान वह ऑटो से गिर गई। गिरने से उसके सिर में गंभीर चोट लगी, जिससे उसकी मौत हो गई। गंगा माया सिक्किम की रहने वाली थी और दिल्ली के एक कॉलेज में कानून की पढ़ाई कर रही थी। वह अपने सहपाठी के साथ अटारी बॉर्डर पर झंडा समारोह देखने आई थी। युवती की दर्दनाक मौत से उसके साथ आए साथी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। थाना घरिंडा पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मृतका अपने दोस्त अतुल कुमार निवासी आगरा के साथ बॉर्डर पर घूमने आई थी। अतुल कुमार के बयानों पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें