फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: भारतीय जत्थे के साथ पाकिस्तान गए सिख परिवार के साथ लाहौर में लूट, पुलिस वर्दी पहन कर आए थे आरोपी

Fri, 01 Dec 2023 12:19 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

कंवलजीत सिंह और उसके परिवार के सदस्य जत्थे के साथ श्री गुरु नानक देव जी की जयंती पर पाकिस्तान गए थे। परिवार के सदस्य ननकाना साहिब से लौटने के बाद लाहौर के गुलबर्ग इलको की लिबर्टी मार्केट में खरीदारी करने गए। वहां एक दुकान के बाहर पुलिस की वर्दी में आए दो व्यक्तियों ने उनको रोका और पूछताछ करने लगे।
विज्ञापन
भारतीय जत्थे के साथ पीड़ित परिवार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जत्थे के साथ पाकिस्तान गए एक सिख परिवार को पुलिस वर्दी पहने लुटेरों ने लाहौर में लूट लिया। लाहौर पुलिस ने प्रभावित श्रद्धालुओं से शिकायत लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कंवलजीत सिंह और उसके परिवार के सदस्य जत्थे के साथ श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान गए थे। परिवार के सदस्य ननकाना साहिब से लौटने के बाद लाहौर के गुलबर्ग इलको की लिबर्टी मार्केट में खरीदारी करने गए। वहां एक दुकान के बाहर पुलिस की वर्दी में आए दो व्यक्तियों ने उनको रोका और पूछताछ करने लगे। इसके बाद उनके एक ओर ले गए और हथियारों की नोक पर उनसे आभूषण, ढाई लाख रुपये की भारतीय करेंसी और एक लाख पचास हजार रुपये पाकिस्तान करेंसी लूट ली। 

यह भी पढ़ें: पंजाब में गन्ने का रेट बढ़ा: प्रति क्विंटल 11 रुपये का इजाफा, सीएम मान बोले-शुभ संकेत... पर किसान फिर नाराज

जब परिवार ने इसका शोर मचाया तो मार्केट में आसपास के दुकानदार इक्ट्ठा हो गए और प्रभावित परिवार को इलाके के पुलिस स्टेशन ले गए। इस परिवार ने पुलिस, पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और औकाफ बोर्ड के अधिकारियों से शिकायत भी की है। पुलिस अधिकारियों ने प्रभावित को उनके नुकसान की भरपाई करवाने का आश्वासन भी दिया है।

एसजीपीसी अध्यक्ष ने की घटना की निंदा

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने लाहौर में श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व मनाने पाकिस्तान गए सिख तीर्थ यात्रियों के साथ लूटपाट की कड़ी निंदा की है। एडवोकेट धामी ने कहा कि जत्थे में गए श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना पाकिस्तान सरकार और प्रशासन की जिम्मेदारी है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सिख तीर्थयात्री अपने ऐतिहासिक तीर्थस्थलों के दर्शन करने पाकिस्तान जाते हैं लेकिन ऐसी घटना से उनके मन को बहुत ठेस पहुंचती है। उन्होंने पाकिस्तान सरकार से इस घटना से जुड़े लोगों को तुरंत गिरफ्तार करने को कहा ताकि सिख परिवार को न्याय मिले और भविष्य में भी यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। धामी ने पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी से भी मामले को गंभीरता से लेने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें