फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moosewala: सिद्धू मूसेवाला के चैनल को मिला डायमंड प्ले बटन, यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले पंजाबी गायक

Fri, 23 Sep 2022 07:39 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)

सार

सिद्धू मूसेवाला की 29 मई की शाम को मानसा के नजदीक गांव जवाहरके में हथियारबंद बदमाशों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद मूसेवाला के कई गीत ट्रेडिंग में हैं। अब मूसेवाला के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। इस उपलब्धि पर सिद्धू मूसेवाला के परिजन, रिश्तेदार और प्रशंसक बेहद गर्व महसूस कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला। - फोटो : इंस्टाग्राम: sidhu_moosewala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के पौने चार माह बाद यूट्यूब ने गायक को डायमंड प्ले बटन दिया है। यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह पहले पंजाबी गायक हैं। सिद्धू मूसेवाला को प्लेटफॉर्म पर एक करोड़ से अधिक ग्राहकों को पार करने पर यूट्यूब ने डायमंड प्ले बटन प्राप्त हुआ है। इस समय एक करोड़ 69 लाख प्रशंसक हैं। डायमंड प्ले बटन यूट्यूब उन चैनलों को देता है जो वीडियो अपलोडिंग प्लेटफॉर्म के जरिये 10 मिलियन सब्सक्राइबर्स तक पहुंचता है। 

विज्ञापन


सिद्धू मूसेवाला के यूट्यूब चैनल पर किसी भी पंजाबी गायक के मुकाबले में सर्वाधिक सब्सक्राइबर्स हैं। दिवंगत सिद्धू मूसेवाला ने अपने पांच साल के म्यूजिक कॅरिअर में इंडस्ट्री को दमदार गीत दिए हैं। सिद्धू मूसेवाला की मौत के बाद उनका आखिरी गीत एसवाईएल रिलीज हुआ था, बेशक इसके खिलाफ शिकायत दर्ज होने के बाद भारत में गीत को हटा दिया गया, मगर यह गीत भी चर्चा में रहा है।

सिद्धू मूसेवाला की 29 मई की शाम को मानसा के नजदीक गांव जवाहरके में हथियारबंद बदमाशों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद मूसेवाला के कई गीत ट्रेडिंग में हैं। अब मूसेवाला के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। इस उपलब्धि पर सिद्धू मूसेवाला के परिजन, रिश्तेदार और प्रशंसक बेहद गर्व महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन


पिता की हालत में सुधार
इस दौरान जब सिद्धू मूसेवाला के ताया चमकौर सिंह से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि उनके पिता बेटे की इस उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहे हैं। इस अवार्ड के मिलने पर परिवार को खुशी है। डायमंड प्ले बटन मिलने की जानकारी सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह सिद्धू को दे दी गई है। वह इस समय पीजीआई चंडीगढ़ में दाखिल हैं। उन्होंने बताया कि बलकौर सिंह के विगत शाम तीन स्टंट डाले गए हैं। अब उनकी सेहत ठीक है। अगले एक दो दिनों में वह डॉक्टरों की सलाह से गांव मूसा आ जाएंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें