फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़: शीर्ष चिकित्सा संस्थानों में शुमार पीजीआई में कर्मचारियों की कमी, विज्ञापन के बावजूद नहीं मिल रहे उम्मीदवार

Thu, 05 Aug 2021 12:57 PM IST
निवेदिता वर्मा वीणा तिवारी, अमर उजाला, चंडीगढ़ 

सार

कर्मचारियों की तैनाती मे विलंब के कारण ही चीफ नर्सिंग ऑफिसर का काम उनसे नीचे के अधिकारी के जिम्मे सौंपा गया है। इसी तरह चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर का काम भी उनसे नीचे का अधिकारी देख रहे हैं।
विज्ञापन
चंडीगढ़ पीजीआई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में शीर्ष चिकित्सा संस्थानों में दूसरे नंबर पर काबिज पीजीआई कर्मचारियों की कमी से जूझ रहा है। मौजूदा स्थिति में यहां विभिन्न वर्गों में 8576 पद स्वीकृत हैं और इनमें से 1601 पद खाली हैं। इन सबके बावजूद पीजीआई देश के कोने-कोने से आने वाले लाखों गंभीर मरीजों के इलाज में जुटा हुआ हे।

विज्ञापन


इस बारे में पीजीआई प्रशासन का कहना है कि मानकों की जटिलता के कारण तैनाती में देरी हो रही है। फिर भी अपने स्तर पर लगातार प्रयास किए जा रहा है। कर्मचारियों की तैनाती मे विलंब के कारण ही चीफ नर्सिंग ऑफिसर का काम उनसे नीचे के अधिकारी के जिम्मे सौंपा गया है। इसी तरह चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर का काम भी उनसे नीचे का अधिकारी देख रहे हैं। कर्मचारियों की कमी के कारण ऐसे सैकड़ों उदाहरण पीजीआई में मौजूद हैं। 


कम मानव संसाधन में भी उपलब्धियां बरकरार
चंडीगढ़ पीजीआई ने कोविड-19 के दौर में संक्रमित मरीजों के इलाज में सराहनीय प्रदर्शन करने के साथ ही शोध पत्र प्रकाशित करने के मामले में देश के चिकित्सा संस्थानों में दूसरा स्थान हासिल किया है। कोविड-19 के दौरान 176 शोध पत्र प्रकाशित कर शोध प्रकाशन की रैंकिंग में एम्स नई दिल्ली के बाद पीजीआई चंडीगढ़ ने अपनी जगह बनाई है। 
विज्ञापन


इसके साथ ही केंद्र सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय के इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) में शिक्षण और मेडिकल कॉलेजों की रैंकिंग में पीजीआई अपनी कैटेगरी में लगातार तीसरे साल 2020 में भी देश के दूसरे सर्वश्रेष्ठ चिकित्सा संस्थान के रूप में चुना गया है। 2019 में भी पीजीआई मेडिकल के क्षेत्र में ओवरऑल कैटेगिरी में एम्स के बाद दूसरे नंबर पर रहा था। पीजीआई का मेडिकल के क्षेत्र में 118 इंस्टीट्यूट्स से मुकाबला था।

पीजीआई के  स्वीकृत और रिक्त पद इस प्रकार हैं
श्रेणी                  स्वीकृत पद    तैनाती     खाली पद

ग्रुप ए संकाय        728              565        163
ग्रुप ए गैर संकाय   1535           1385       150
ग्रुप बी                 3974            3549      425
ग्रुप सी                 2339            1476      863

पीजीआई में रिक्त पदों पर तैनाती के मानक अलग-अलग हैं। सभी पद रिक्रूटमेंट से नहीं भरे जाते। कुछ पदों पर पदोन्नति से तैनाती होती है तो कुछ केंद्र के मानक के अनुसार भरे जाते हैं। कुछ पदों पर योग्यता के  अनुरूप उम्मीदवार नहीं मिल पाते, इसलिए भी वे पद नहीं भरे जा पाते। ऐसी स्थिति में पीजीआई जरूरत के अनुसार रिक्त पदों को भरने के लिए केंद्र से अनुमति लेता है। फिलहाल रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया चल रही है। -कुमार गौरव, डिप्टी डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन पीजीआई 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें