फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब विधानसभा चुनाव 2022: शिरोमणि अकाली दल ने छह और प्रत्याशी किए घोषित, पढ़ें- किसे-कहां से मिली टिकट

Wed, 01 Sep 2021 02:36 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने छह और प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। शिअद ने मौड मंडी से जगमीत सिंह बराड़, तलवंडी साबो से जीत मोहिंदर सिंह, जैतो से सूबा सिंह, कोटकपुरा से मंतार सिंह बराड़, मुक्तसर से रोजी बरकंदी और फरीदकोट से परमबंस सिंह बंटी रोमाना  को विधानसभा चुनाव का उम्मीदवार बनाया है। 
विज्ञापन
शिरोमणि अकाली दल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिरोमणि अकाली दल ने मंगलवार को विधानसभा चुनाव के लिए छह और प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। बठिंडा जिले की दो विधानसभा मौड मंडी से जगमीत सिंह बराड़ और तलवंडी साबो से जीत मोहिंदर सिंह शिअद उम्मीदवार होंगे। वहीं मुक्तसर से शिअद की टिकट पर रोजी बरकंदी चुनाव लड़ेंगे। उधर, शिअद ने फरीदकोट की सभी तीन विधानसभा सीटों के लिए भी अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए। पार्टी ने फरीदकोट सीट से यूथ अकाली दल के राष्ट्रीय प्रधान परमबंस सिंह बंटी रोमाणा, कोटकपूरा से पार्टी के जिला प्रधान व पूर्व विधायक मनतार सिंह बराड़ और जैतो आरक्षित सीट से सूबा सिंह बादल पर दांव लगाया है। 

विज्ञापन


तीनों नेता 2017 के विधानसभा चुनाव में भी अकाली दल की टिकट पर किस्मत आजमा चुके हैं और तीनों ही तीसरे स्थान पर रहे थे। हालांकि उस समय बंटी रोमाणा व सूबा सिंह बादल ने तो पहली बार चुनाव लड़ा था लेकिन मनतार सिंह बराड़ तीन बार कोटकपूरा का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। 

पहले कोटकपूरा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व सांसद जगमीत सिंह बराड़ के नाम की चर्चा थी लेकिन बुधवार को पार्टी ने उन्हें मौड़ मंडी से उम्मीदवार घोषित कर दिया है। कोटकपूरा में जगमीत सिंह बराड़ का भी आधार है, क्योंकि उनके छोटे भाई रिपजीत सिंह बराड़, एक बार कांग्रेस की तरफ से कोटकपूरा का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और उस समय उन्होंने मनतार सिंह बराड़ को ही शिकस्त दी थी। 2017 के चुनाव में फरीदकोट, कोटकपूरा व जैतो सीट से अकाली दल को करारी हार मिली थी। वर्तमान समय में फरीदकोट सीट कांग्रेस के पास है, जबकि कोटकपूरा व जैतो सीटों पर आम आदमी पार्टी का कब्जा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें