फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खून से पत्र लिखकर सामूहिक गिरफ्तारियां देंगे शिक्षा प्रेरक, आमरण अनशन की चेतावनी

Mon, 26 Aug 2019 03:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

हरियाणा के 51 सौ शिक्षा प्रेरक रोजगार बचाओ अभियान के तहत 28 अगस्त को खून से पत्र लिखकर सामूहिक गिरफ्तारियां देंगे। पंचकूला स्थित शिक्षा निदेशालय के पास रैली ग्राउंड में एकत्रित प्रेरक रोष प्रदर्शन भी करेंगे। 

विज्ञापन


प्रेरक संघ हरियाणा के अध्यक्ष भगवत कौशिक ने बताया कि 28 अगस्त को अपने खून से सरकार को बहाली के पत्र लिखे जाएंगे, उसके बाद सामूहिक रूप से गिरफ्तारियां दी जाएंगी। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर मांगों को नहीं माना तो आमरण अनशन से भी गुरेज नहीं करेंगे। 

कौशिक ने कहा कि केंद्र सरकार की महात्वाकांक्षी योजना को बंद कर पांच हजार से अधिक पुरुष व महिला कर्मचारियों की रोटी छीनने का काम किया गया है। शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने उन्हें जल्दी बहाली का आश्वाशन दिया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। 
विज्ञापन


प्रेरक संघ हरियाणा के संयोजक करण सिंह ने कहा कि शिक्षा प्रेरकों के सामने अब करो या मरो की स्थिति है। इसलिए प्रेरक अधिक से अधिक संख्या में पंचकूला पहुंचें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें