फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहालीः सिख म्यूजियम से शहीद ऊधम सिंह की पिस्तौल चोरी, सीसीटीवी में दिखा आरोपी

Wed, 17 Jul 2019 01:28 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
विज्ञापन
शहीद ऊधम सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कुंभड़ा बलौंगी रोड पर स्थित सिख म्यूजियम में स्थापित शहीद ऊधम सिंह के स्टैच्यू की पिस्तौल चोरी होने का मामला सामने आया है। यह वारदात सोमवार रात की बताई जा रही है।

विज्ञापन


आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। वहीं, म्यूजियम के प्रबंधक व कलाकार परविंदर सिंह की तरफ से इस संबंध में पुलिस को शिकायत दे दी गई है। साथ ही आरोपी पर उचित कार्रवाई की मांग की है।

म्यूजियम के प्रबंधक परविंदर सिंह ने बताया कि उनके ध्यान में यह मामला मंगलवार दोपहर में आया। इस दौरान जब वह काम कर रहे थे, तभी उन्होंने देखा कि शहीद ऊधम सिंह के बुत से पिस्तौल गायब थी। उन्हें लगा कि शायद मौसम खराब होने के चलते कहीं गिर गई होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी में कैद आरोपी - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने अपने स्तर पर काफी तलाश की लेकिन कोई जानकारी नहीं लगी। इसके बाद उन्होंने वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे देखे जिनमें साफ दिख रहा कि सोमवार रात सवा 12 बजे के करीब शहीद ऊधम सिंह के बुत के पास एक व्यक्ति पहुंचा। इसके बाद उसने पूरे जोर से बुत में लगी पिस्तोल को तोड़ा। उसके बाद वह वहां से भाग गया। 
 
मोहाली में यह म्यूजियम करीब 18 सालों से चल रहा है। पहले यह लखनौर में था। इसके बाद शिफ्ट होकर बलौंगी आ गया था। सिख म्यूजियम में पंजाब के इतिहास से जुड़े लोगों व शहीदों की प्रतिमाएं है। काफी दूर से लोग इसे देखने के आते हैं। 

इतना ही नहीं पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का भी उक्त म्यूजियम में स्टेच्यू बनाया गया था। वहीं, इससे पहले भी म्यूजियम में एक बार चोरी की कोशिश हुई थी। हालांकि प्रतिमाओं को नुकसान पहुंचाना और सामान चोरी करने का यह पहला मामला है।

कॉमनवेल्थ गेम्स का शुभंकर चोरी
जानकारी के मुताबिक जब दिल्ली में कॉमन वेल्थ गेम्स हुए थे उस दौरान वेरका चौक पर कॉमन वेल्थ गेम्स का शुभंकर शेरा स्थापित किया गया था। इसकी सुरक्षा के लिए पुलिस की तरफ से पीसीआर पार्टी तैनात की गई थी। लेकिन रात के समय चोर शेरा को चोरी कर ले गए थे जिससे पुलिस की काफी किरकिरी हुई थी। मामला नेशनल मीडिया में छा गया था। इसके बाद मुल्लांपुर स्थित तोगा से शेरा बरामद हुआ था। इसके बाद उसे वहां से हटा दिया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें