टीपू सुल्तान में हैदर अली का अहम किरदार निभाने वाले बॉलीवुड एक्टर शाहबाज खान आपको अब सरदार की भूमिका में दिखाई देंगे।
शाहबाज खान केजी प्रोडक्शन एंड प्राइवेट लिमिटेड की फिल्म एक्सट्राआर्डिनारी की शूटिंग के लिए चंडीगढ़ में हैं। उन्होंने अमर उजाला की वेबसाइट लांच के मौके पर खास बातचीत में उन्होंने कहा कि जल्द ही उनकी कई फिल्में दर्शकों के सामने होंगी। इनमें से एक फिल्म है जट्ट जेम्स बांड। यह पंजाबी मूवी है और उनका किरदार है एक सरदार का।
उन्होंने कहा कि उनको सबसे ज्यादा पसंद है अनुशासन। चाहे टीवी हो या फिल्म सभी में अनुशासन प्राथमिकता है। शाहबाज खान ने कहा कि वह एक कलाकार हैं और कलाकार के तौर पर थिएटर, टीवी और फिल्में तीनों को पसंद करते हैं।
चाहे हैदर अली के कैरेक्टर में हों या फिर अमीर खुसरो के कैरेक्टर में उनको सभी दिल के करीब लगते हैं। एजेंट विनोद में हुजैफा लोखा का कैरेक्टर उनको काफी पसंद आया। आम्रपाली, बेताल पच्चीसी, चंद्रकांता, सात फेरे, मितवा फूल कमल के साथ चार दर्जन से ज्यादा फिल्मों में किरादर निभाने वाले शाहबाज ने कहा कि वह एक कलाकार हैं और जल्द ही कई पंजाबी फिल्मों से काम करेंगे।
उनकी आने वाली फिल्में ऐश कर ले, डोंट वरी, सांभ लांगे आपे हैं। इन फिल्मों में उनका कैरेक्टर थोड़ा अलग है। इसके अतिरिक्त वह प्रभुदेवा की फिल्म गांडीव में भी दिखाई देंगे।