फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SGPC election: नौ नवंबर को अध्यक्ष व कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का चुनाव, हरजिंदर सिंह धामी ने की घोषणा

Wed, 19 Oct 2022 12:55 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

शिरोमणि समिति के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि शिरोमणि कमेटी के पदाधिकारी हर साल नवंबर माह में चुने जाते हैं। इसके तहत ही जनरल इजलास आयोजित किया जाता है।
विज्ञापन
पत्रकारों को जानकारी देते एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों और कार्यकारिणी कमेटी के सदस्यों का चुनाव नौ नवंबर को होंगे। इसे लेकर वार्षिक जनरल इजलास एसजीपीसी के मुख्य कार्यालय स्थित तेजा सिंह समुद्री हाल में आयोजित किया जाएगा। इसकी घोषणा शिरोमणि कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने की। 

विज्ञापन


एडवोकेट धामी ने बताया कि एसजीपीसी का जनरल इजलास नौ नवंबर को दोपहर एक बजे शिरोमणि कमेटी कार्यालय स्थित तेजा सिंह समुद्री हॉल में होगा। इसमें एसजीपीसी के सभी सदस्य हाजिर होंगे और सदस्यों की ओर से सर्व समिति या फिर मतदान के माध्यम से अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जूनियर उपाध्यक्ष, महासचिव और कार्यकारिणी कमेटी के 11 सदस्यों का चुनाव किया जाएगा। 

शिरोमणि समिति के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि शिरोमणि कमेटी के पदाधिकारी हर साल नवंबर माह में चुने जाते हैं। इसके तहत ही जनरल इजलास आयोजित किया जाता है। धामी ने कहा कि शिरोमणि कमेटी सिख समुदाय का प्रतिनिधि संगठन होने के कारण गुरुद्वारा साहिबों की सांप्रदायिक मर्यादाओं के अनुरूप देखभाल करने के साथ-साथ राष्ट्रीय मुद्दों को आगे बढ़ाने के लिए हमेशा प्रयासरत है और अपने कर्तव्यों का बखूबी निर्वहन कर रही है। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय का सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा बंदी सिंहों की रिहाई है, जिसे लेकर शिरोमणि कमेटी गंभीर है। इस संबंध में वरिष्ठ वकीलों की पांच सदस्यीय कमेटी बनाई गई है, जो पूरे मामले को कानूनी पक्ष से आगे ले जाने का काम करेगी। इसके साथ ही जल्द ही सिख विद्वानों और वरिष्ठ वकीलों की बैठक भी बुलाई जाएगी।

सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका
एसजीपीसी अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि सिख विद्वानों और वकीलों की बैठक में अलग हरियाणा गुरुद्वारा कमेटी पर भी चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मामले में शिरोमणि कमेटी ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में शिरोमणि कमेटी के हरियाणा राज्य के सदस्य की ओर से पुनर्विचार याचिका दाखिल की गई है।  

हरभजन सिंह मसाना की पुनर्विचार याचिका भी आज दायर की जाएगी। उन्होंने कहा कि साका श्री पंजा साहिब का शताब्दी समारोह 27 अक्तूबर को गुरुद्वारा श्री मांजी साहिब दीवान हॉल में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें पंथक सभा के दौरान बंदी सिंहों की रिहाई और हरियाणा कमेटी के मुद्दे पर भी चर्चा की जाएगी। इस सभा में अधिक से अधिक संगठन और पंथक प्रतिनिधि भाग लेंगे और इन दोनों मुद्दों पर आगे के कार्यक्रमों की घोषणा की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें