फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PU Student Election: छात्रसंघ चुनाव में AAP का बजा डंका, छात्र इकाई ने रचा इतिहास, आयुष खटकड़ बने अध्यक्ष

Tue, 18 Oct 2022 11:01 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव के देर शाम रुझान आते ही पंजाब के कैबिनेट मंत्री मीत हेयर, विधायक अमलोक, गोल्डी कंबोज पीयू परिसर पहुंच गए। इस दौरान विद्यार्थियों ने ढोल की थाप पर जश्न मनाया।
विज्ञापन
जीत का जश्न मनाते आयुष खटकड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) में दो साल बाद मंगलवार को छात्रसंघ चुनाव में आम आदमी पार्टी के छात्र संगठन छात्र युवा संघर्ष समिति (सीवाईएसएस) ने इतिहास रच दिया। एक महीने पहले गठित सीवाईएसएस के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार आयुष खटकड़ ने 2712 वोट हासिल कर अपने प्रतिद्वंद्वी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के हरीश गुर्जर को 660 मतों से हराया। 

विज्ञापन


हरीश गुर्जर को 2052 वोट मिले। वहीं नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) के गुरविंदर सिंह को 1582 वोट मिले। उपाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के हर्षदीप सिंह बाठ, महासचिव पद पर इंडियन नेशनल स्टूडेंट्स आर्गेनाइजेशन (इनसो) के प्रवेश बिश्नोई और संयुक्त सचिव के पद पर एनएसयूआई के मनीष बूरा विजयी रहे। हरियाणा के जींद निवासी आयुष खटकड़ किसान परिवार से संबंध रखते हैं।  

जीत के बाद जश्न में शामिल हुए मीत हेयर
पंजाब यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव के देर शाम रुझान आते ही पंजाब के कैबिनेट मंत्री मीत हेयर, विधायक अमलोक, गोल्डी कंबोज पीयू परिसर पहुंच गए। इस दौरान विद्यार्थियों ने ढोल की थाप पर जश्न मनाया। वहीं दूसरी ओर इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला भी रुझान आते ही समर्थकों की हौसलाअफजाई करने पीयू परिसर पहुंचे। छात्रों ने अपने उम्मीदवारों को लेकर पीयू परिसर में जश्न रैली निकाली।
विज्ञापन


ये रहे चुनाव के नतीजे  

अध्यक्ष पद के उम्मीदवार : विभाग - संगठन - वोट 
1. आयुष खटकड़ (यूआईएलएस) : सीवाईएसएस : 2712
2. भवनजोत कौर (फिलोसफी ) : एसएफएस : 864
3. गुरजीत सिंह (यूआईएलएस) : पीएसयू ललकार : 411 
4. गुरविंदर सिंह (यूआईईटी) : एनएसयूआई : 1582
5. हरीश गुज्जर ( सेंटर फॉर वुमन स्टडीज) : एबीवीपी : 2052
6. जोध सिंह ( कानून विभाग) : सथ : 382
7. माधव शर्मा ( यूआईसीईटी) : सोई : 1336
8. शिवाली ( जूलॉजी ) : पुसू : 408 

आम आदमी पार्टी की जीत हमेशा धमाकेदार होती है। चाहे वो दिल्ली हो या चंडीगढ़, पंजाब हो या अब पंजाब यूनिवर्सिटी। ये जीत सीवाईएसएस के सिर्फ कुछ ही दिन के प्रयास से हुई। अब इसका असर आने वाले हिमाचल और गुजरात के चुनावों में भी देखने को मिलेगा। प्रेम गर्ग, अध्यक्ष, आप चंडीगढ़।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें