फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7वां वेतन आयोगः कमेटी ने CM को सौंपी रिपोर्ट, कब लागू होंगी सिफारिशें?

Fri, 21 Oct 2016 09:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर
विज्ञापन
7वें वेतन आयोग की सिफारिश संबंधी केंद्र सरकार के फैसले का अध्ययन और तौर-तरीके सुझाने के लिए गठित समिति ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है।
विज्ञापन


मुख्य सचिव डीएस ढेसी की अध्यक्षता में गठित समिति की रिपोर्ट वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु की उपस्थिति में मुख्यमंत्री को सौंपी गई। इस मौके पर समिति के अन्य सदस्यों में अतिरिक्त मुख्य सचिव राजन गुप्ता, पी राघवेंद्र राव, प्रधान सचिव अनुराग रस्तोगी और विशेष सचिव आशिमा बराड़ भी उपस्थित थे।

इस समिति ने वेतन संशोधन से सम्बन्धित विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया और विभिन्न कर्मचारी एसोसिएशनों, यूनियनों, समूहों के 200 से अधिक प्रतिवेदनों और व्यक्तियों की सुनवाई के साथ साथ उनकी जांच भी की है।
विज्ञापन


अब सरकार की ओर से कमेटी की रिपोर्ट का अध्ययन करने के बाद इन सिफारिशों को लागू करने संबधी जारी करेगी। संशोधित वेतन ढांचा एक जनवरी, 2016 से राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए लागू होगा। भारत सरकार ने पहली जनवरी, 2016 से देय 7वां वेतन आयोग जुलाई, 2016 में लागू कर दिया है।
विज्ञापन

सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें जल्द होंगी लागू

पंचकूला में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री खट्टर - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए सातवें केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों का लाभ शीघ्र दिया जाएगा। वर्ष 2016-17 के बजट में इसके लिए पर्याप्त प्रावधान किया गया है।

इस संबंध में गठित कमेटी ने अपनी सिफारिशें सरकार को सौंप दी है, जिसके अध्ययन के बाद मंत्रिपरिषद की ओर से अनुमोदित किए जाने के बाद लागू किया जाएगा।

वित्त मंत्री ने प्रेसवार्ता में कहा कि सातवें वेतन आयोग में पे बैंड की बजाए पे-मैट्रिक्स, पे-सैल व पे-लेवल्स निर्धारित किए गए हैं। बकाया वेतन के भुगतान को लेकर अभिमन्यु ने उम्मीद जताई कि इसी साल बकाये का भुगतान कर दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें