फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जज्बा: सात साल की सानवी सूद ने माउंट एवरेस्ट के बेस कैंप पर फहराया झंडा, यह इतिहास रचने वाली देश की सबसे छोटी बेटी

Fri, 10 Jun 2022 01:12 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, रोपड़ (पंजाब)

सार

सानवी सूद ने 5364 मीटर की ऊंचाई तय कर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। वहीं अपने माता-पिता दीपक सूद का नाम भी छोटी उम्र में ही चमकाया है। मोहाली के यादविंदरा स्कूल में दूसरी कक्षा में पढ़ने वाली सानवी सूद के इस जज्बे को सभी सलाम कर रहे हैं।
विज्ञापन
सानवी सूद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोपड़ की सात साल की सानवी सूद ने माउंट एवरेस्ट के बेस कैंप पर पहुंचकर इतिहास रच दिया है। रोपड़ निवासी सानवी सूद भारत की सब से छोटी उम्र की पहली लड़की है, जिसने माउंट एवरेस्ट के बेस कैंप पर पहुंच कर भारत का झंडा लहराया है। कम ऑक्सीजन में ठंडी और तेज हवाओं को सहन करते हुए तंग और मुश्किल रास्तों से गुजरकर सानवी ने लगभग 65 किलोमीटर का यह ट्रैक नौ दिन में पार कर नया रिकॉर्ड कायम करने में सफलता हासिल की है। 

विज्ञापन


सानवी सूद ने 5364 मीटर की ऊंचाई तय कर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। वहीं अपने माता-पिता दीपक सूद का नाम भी छोटी उम्र में ही चमकाया है। मोहाली के यादविंदरा स्कूल में दूसरी कक्षा में पढ़ने वाली सानवी सूद के इस जज्बे को सभी सलाम कर रहे हैं। इस कामयाबी को हासिल करने के दौरान सानवी पूरी तरह थक चुकी थी। अब यह देखना अहम रहेगा कि सबसे छोटी उम्र में माउंट एवरेस्ट के बेस कैंप पर पहुंचकर भारत और पंजाब का नाम रोशन करने वाली सानवी सूद को वापस पहुंचने पर सरकार किस तरह से हौसला अफजाई करेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें