फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: 4400 कंप्यूटर शिक्षकों, लैब सहायकों के लिए बनेंगे सेवा नियम, एक अप्रैल से वेतन वृद्घि, स्वैच्छिक तबादलों पर बनी सहमति

Thu, 13 Jan 2022 10:13 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

शिक्षा मंत्री के साथ गुरुवार शाम सिविल सचिवालय में भारतीय मजदूर संघ से संबंधित कंप्यूटर लैब अटेंडेंट वेलफेयर एसोसिएशन और कंप्यूटर टीचर वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक हुई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सरकारी स्कूलों में सेवारत 4400 कंप्यूटर शिक्षकों और लैब सहायकों के लिए भी सेवा नियम लागू होंगे। अतिथि शिक्षकों के बाद सरकार ने इनके सेवा नियम बनाने का निर्णय लिया है। साथ ही एक अप्रैल से वेतन वृद्घि और स्वैच्छिक तबादलों पर सहमति बनी है।

विज्ञापन


गुरुवार शाम सिविल सचिवालय में भारतीय मजदूर संघ से संबंधित कंप्यूटर लैब अटेंडेंट वेलफेयर एसोसिएशन और कंप्यूटर टीचर वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक शिक्षा मंत्री कंवर पाल के साथ हुई। 40 मिनट तक चली बैठक में 31 मार्च से अनुबंध बढ़ोतरी, महिला कर्मचारियों को मातृत्व अवकाश, ईएसआई मेडिकल सुविधा का लाभ, भविष्य निधि लागू करने, कंप्यूटर लैब के लिए बजट आवंटन और 12 वार्षिक छुटियां देने की मांग को भी शिक्षा मंत्री और अधिकारियों ने मान लिया है।

सेवा नियमों में कंप्यूटर शिक्षकों, लैब सहायकों की शैक्षणिक योग्यता, कार्य पद्घति व पदनाम तय होंगे। इसकी फाइल पहले से चल रही है, जिसे अंतिम रूप दिया जाएगा। अभी तक महिला शिक्षकों व सहायकों के लिए शादी के बाद तबादले का प्रावधान है।
विज्ञापन


लेकिन, अनेक शिक्षक पिछले 10-10 साल से 50 से 100 किलोमीटर दूर सेवाएं दे रहे हैं। अब इन्हें भी स्वैच्छिक तबादलों का अधिकार मिलेगा। शिक्षा मंत्री ने कहा है कि कर्मचारी तबादलों को लेकर प्रस्ताव बनाकर लाएं और शिक्षा निदेशकों से वार्ता कर उस पर सहमति बनाएं। सहमति बनने के बाद उसे लागू कर देंगे।

इसमें भारतीय मजदूर संघ के उत्तर क्षेत्र संगठन मंत्री पवन कुमार और महामंत्री हवा सिंह मेहला, स्कूल शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव महावीर सिंह, सेकेंडरी शिक्षा निदेशक जे. गणेशन और मौलिक शिक्षा निदेशक अंशज सिंह ने हिस्सा लिया। लैब अटेंडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष सुरेंद्र प्योंत और प्रदेश महासचिव सुनील राणा ने कहा कि बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई। पूरी उम्मीद है कि बैठक में लिये गए निर्णय सरकार जल्द लागू करेगी। बैठक में रामरूप, रोहित हरविंदर सिंह, साहिल शर्मा, राजेश पाढा आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें