सब टीवी के लोकप्रिय कॉमेडी धारावाहिक ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ पर फिलहाल संकट के बादल गहराने लगे हैं। सीरियल के एक सीन में सिखों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगा है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने टीवी के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा सीरियल के डायरेक्टर को लेटर लिख कर इसे बंद करवाने को कहा है। कमेटी ने कहा है कि अगर ऐसा नहीं होता है तो कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है।