जम्मू-कश्मीर के उरी क्षेत्र में स्थित 12 आर्मी बेस पर लश्कर-ए-तैएबा के आतंकी हमले का असर सदा-ए-सरहद बसों पर बरकरार है। इस हमले से हिंदुस्तान-पाकिस्तान में बने टेंस माहौल से दिल्ली-लाहौर के बीच गुजरने वाले बसों के रूट डायवर्ट हैं। सोमवार के बाद बुधवार को भी सदा-ए-सरहद बसें करतारपुर-कपूरथला और नकोदर वाया से गंतव्य के लिए बढ़ीं। इस दौरान चप्पे-चप्पे पर पुलिस का कर्मी सुरक्षा में तैनात रहे।
लाहौर से दिल्ली जाने वाली बस को जिला पुलिस के ट्रैफिक इंचार्ज इंस्पेक्टर जंग बहादुर शर्मा के नेतृत्व में क्यूआरटी टीम एस्कार्ट करके सदा-ए-सरहद बस को करतारपुर रोड से लाया गया। 11: 30 बजे न्यू ज्यूडीशियल कांप्लेक्स नूरपुर दोनां से जालंधर पुलिस एस्कार्ट करके अगले गंतव्य तक कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच लेकर गई।
पुलिस की कड़ी निगरानी में कराया गया क्रास
सदा-ए-सरहद बस
- फोटो : File Photo
काला संघिया में जालंधर रूरल की पुलिस ने बसों को एस्कार्ट किया। करीब दो घंटे जालंधर, जालंधर रूरल और कपूरथला पुलिस की जान सांसत में रही। जबकि दोपहर दो बजे दिल्ली से लाहौर बस को काला संघिया से करतारपुर रोड पर बस को क्रास करवाया गया।
इंस्पेक्टर जंग बहादुर शर्मा ने बताया कि नूरपुर दोनां, करतारपुर चुंगी, आर्मी कैंटीन, डीसी चौक, पीर चौधरी रोड, बाईपास चौक, औजला फाटक, एसएसके फैक्टरी के बाहर चार-चार पुलिस कर्मी सुरक्षा में तैनात रहे। जबकि तीन स्कूटी पर छह लेडी पुलिस कर्मी भी बसों की सुरक्षा में साथ-साथ चलती रहीं। जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले के बाद से सदा-ए-सरहद बस की खास सुरक्षा की जा रही है। सोमवार को भी दोनों बसें कपूरथला की सीमा से होकर अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना हुई थीं।