फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bathinda: परिवार के इकलौते बेटे थे सेवक सिंह, शहादत से गांव में पसरा मातम.. मां से किया वादा भी रह गया अधूरा

Fri, 21 Apr 2023 04:58 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)

सार

सेवक सिंह का परिवार अति गरीब था, लेकिन जब सेवक सेना में भर्ती हुआ तो परिवार को थोड़ी चैन की सांस मिली थी। अब सेवक के शहीद होने से परिवार का इकलौता चिराग बुझ गया। सेवक के वेतन पर ही पूरे परिवार का गुजारा होता था।
विज्ञापन
शहीद सेवक सिंह। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में गुरुवार हुए आतंकी हमले में बठिंडा के सिपाही सेवक सिंह भी शहीद हो गए हैं। तलवंडी साबो के गांव बाघा के रहने वाले शहीद सेवक सिंह अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। उनकी दो बहनें हैं। शहादत की खबर सुनते ही परिवार गम में डूब गया। दोनों बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं शहीद की मां बार-बार अपना होश खो रही हैं। दो बहनों में से एक शादीशुदा और एक अविवाहित है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Moga: पिता ने कारगिल में दी थी शहादत, जवान कुलवंत सिंह ने पुंछ में दिया बलिदान... आंसुओं में डूबा चड़िक

सेवक सिंह की बहन ने बताया कि गुरुवार सुबह उसने अपने भाई से बात की थी, वह बता रहा था कि हम खाना लेकर जा रहे हैं। देर शाम को उन्हें सेना अधिकारियों से फोन के जरिये पता चला कि पुंछ में हुए आतंकी हमले में सेवक सिंह शहीद हो गया। उसकी बहन ने बताया कि सेवक ने अगली छुट्टी आकर उसकी शादी करनी थी और उसके बाद ही उसने अपनी शादी करवानी थी। कुछ समय पहले ही सेवक छुट्टी काटकर वापस डयूटी पर गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेवक सिंह 2018 में सेना में भर्ती हुए थे। बहन ने बताया कि भाई को बचपन से ही देश की सेवा करने का जुनून था और उसी जनून के साथ वह आर्मी में भर्ती हुआ था। गांव के हरनेक सिंह ने कहा कि सेवक सिंह का परिवार अति गरीब था, लेकिन जब सेवक सेना में भर्ती हुआ तो परिवार को थोड़ी चैन की सांस मिली थी। अब सेवक के शहीद होने से परिवार का इकलौता चिराग बुझ गया। उन्होंने बताया कि सेवक के वेतन पर ही पूरे परिवार का गुजारा होता था।

यह भी पढ़ें: Poonch Attack: जम्मू-कश्मीर में पंजाब के चार जवान शहीद, सीएम भगवंत मान ने सर्वोच्च बलिदान पर जताया शोक

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें