फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: पठानकोट में अलर्ट, अमृतसर में सार्वजनिक स्थानों की सुरक्षा बढ़ी, पन्नू की धमकी के बाद पुलिस सतर्क

Tue, 07 Nov 2023 12:11 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर/पठानकोट (पंजाब)

सार

पंजाब के अमृतसर और पठानकोट में आतंकी पन्नू की धमकी और त्योहारी सीजन की वजह से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात हैं। पठानकोट में हाई अलर्ट पर है। पाकिस्तान सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान मुस्तैद हैं। 
विज्ञापन
वाहनों की जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू के धमकी भरे वीडियो के बाद और दिवाली के मद्देनजर अमृतसर में पुलिस सतर्क है। जवानों को मुस्तैद रहने का आदेश दिया गया है। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड व धार्मिक स्थानों के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कानून-व्यवस्था एवं जन सुरक्षा को प्रभावी ढंग से बनाए रखने के लिए शहर में सख्त सुरक्ष प्रबंध किए गए हैं। जगह-जगह पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन


भीड़भाड़ वाले इलाकों में लावारिस वस्तुओं को न छूने और सूचना पुलिस को देने की अपील की जा रही है। पंजाब पुलिस के अलावा एक कंपनी आरएएफ भी तैनात है। डीसीपी परमिंदर सिंह भंडाल ने बताया कि एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और बस अड्डा पर लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है। सभी थाना प्रभारियों को इलाका नहीं छोड़ने का निर्देश दिया गया है।

पठानकोट में अलर्ट, दोगुनी पुलिस फोर्स तैनात

पठानकोट में भी त्योहारों के मद्देनजर पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। शहर में दोगुनी पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। वहीं, बीएसएफ के जवान भी बार्डर एरिया में अलर्ट हैं। पाकिस्तानी तस्करों की साजिशों को नाकाम करने के लिए चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात है। ऐसे में सूत्र यह भी बताते है कि त्योहारी सीजन की आड़ में पाकिस्तानी तस्कर किसी भी तरह की वारदात को अंजाम दे सकते हैं। पूरा जिला ही हाई अलर्ट पर है।

दिन-रात जिले के एंट्री और एग्जिट पॉइंट पर पुलिस फोर्स वाहनों की जांच कर रही है। एसएसपी हरकमल प्रीत सिंह खख ने बताया कि लोगों की सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस रेलवे स्टेशनों पर जीआरपी-आरपीएफ के साथ-साथ ट्रेनों व प्लेटफॉर्म पर आने वाले प्रत्येक यात्री पर पैनी निगाह रखे हैं। संदिग्ध लोगों की मोबाइल एप से पहचान की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें